विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahid Kapoor की अपकमिंग फिल्म में फिर दिखेगी 'लैला-मजनू' की जोड़ी, सीक्रेट रखा इस एक्टर का नाम!

Published: Sun, 31 Aug 2025 03:09 PM (IST)

Shahid Kapoor Upcoming Movie शाहिद कपूर एक बार फिर से विशाल भारद्वाज के साथ बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का ...और पढ़ें

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म में लैला-मजनू की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म में लैला-मजनू की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विशाल भारद्वाज की फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर
  2. इस अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे शाहिद कपूर
  3. शाहिद की अपकमिंग फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देवा के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस बार वह विशाल भारद्वाज की मूवी में दिखाई देंगे। वह विशाल के साथ 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और डायरेक्टर के साथ सेट से पहली झलक दिखाई है।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने साथ में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें कमीने और हैदर के अलावा कंगना रनौत-सैफ अली खान स्टारर रंगून भी शामिल है। आने वाली फिल्म दोनों के कोलैबरेशन की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में बी-टाउन के लैला-मजनू भी दिखाई देने वाले हैं।

शाहिद की फिल्म में लैला-मजनू

शाहिद कपूर ने 31 अगस्त को अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ स्क्रीन के सामने बैठकर कुछ डिस्कस कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "और यह एक रैप है। इस खास आदमी विशाल भारद्वाज के साथ मेरा चौथा कोलैबरेशन। एक्साइटमेंट लेवल चार्ट से बाहर है। हमारी सीक्रेटली टाइटल वाली फिल्म पूरी हो गई है जिसकी अनाउंसमेंट जल्द ही होगी। हमेशा की तरह यह मेरे लिए एक नई दुनिया और एक अलग तरह का किरदार है। तीसरी बार उनके साथ बतौर लीड काम कर रहा हूं। मैं कमीने में था, मैं हैदर हूं और अब मैं हूं ...।

यह भी पढ़ें- Vivah 2 से कटा Shahid Kapoor का पत्ता? Alia Bhatt के ऑनस्क्रीन भाई ने किया रिप्लेस

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की इस आगामी फिल्म में लैला मजनू स्टार्स तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी भी अहम भूमिका में हैं। इस बारे में एक्टर ने कहा, "यह पोस्ट शानदार कास्ट तृप्ति डिमरी को शामिल किए बिना पूरा नहीं हो सकता, जिनके साथ मुझे बहुत मजा आया। इसमें उनका अभिनय देखना। नाना पाटेकर इते लेयर्ड सीन्स के लिए धन्यवाद जो हमने साथ में किए। फरीदा जलाल जी आपकी गर्मजोशी और अनुग्रह के लिए धन्यवाद।"

एक एक्टर का नाम नहीं हुआ रिवील

शाहिद ने आखिर में कहा, "अविनाश तिवारी उस ड्राइव पर आपकी प्लेलिस्ट के लिए यहां इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता भाई। कहना होगा दिशा पाटनी आपने और मैंने 2 गानों में धमाल मचा दिया। मैं आपके साथ फिर से कोलैबरेट करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।  एक और एक्टर है जो मेरा पसंदीदा है, जिसका नाम तो रिवील नहीं किया जा सकता, लेकिन इस फिल्म में उनका साथ पाकर बहुत खुशी हुई और आखिर में साजिद नाडियाडवाला का शुक्रिया, जिन्होंने ये सब एक साथ किया। ये बहुत खास है।"

बताया जा रहा है कि यह फिल्म अर्जुन उस्तरा (Arjun Ustara) होगी। इन सितारों के अलावा फिल्म में तब्बू और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों के शामिल होने की चर्चा है। अब शाहिद किस सीक्रेट एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं तो ऑफिशियली अनाउंसमेंट के बाद ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- 'कार्य प्रगति पर है...' Cocktail 2 के निर्माता को मिली अपनी दूसरी हीरोइन, अलग अंदाज में शेयर की तस्वीर