खुलासा, बॉलीवुड के नए 'राम लखन' होंगे शाहिद कपूर और रणवीर सिंह!
आखिरकार बॉलीवुड को नए 'राम लखन' मिल गए हैं। सूत्रों पर यकीन किया जाए, जो शाहिद कपूर और रणवीर सिंह 'राम लखन' की रीमेक में लीड रोल्स निभाने जा रहे हैं।
मुंबई (मिड-डे)। जब से जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'राम लखन' को रीमेक करने की खबर सामने आई है, तब से ही इसकी स्टार कास्ट को लेकर अटकलबाजी चल रही है। अब सुनने में आ रहा है कि रीमेक के लिए शाहिद कपूर और रणवीर सिंह का नाम लगभग तय हो गया है।
राहुल का खुलासा- प्रत्यूषा को थी ड्रग्स की लत, बैंको का था भारी लोन
बता दें कि वरुण धवन, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह 'लखन' का किरदार अपने नाम करने की दौड़ में आगे चल रहे थे। वहीं राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, रितिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच मुकाबले था। अब प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि शाहिद-रणवीर की जोड़ी को राम और लखन के किरदार के लिए फाइनल कर लिया है।
सूत्र ने बताया, 'लखन के किरदार के लिए रणवीर मेकर्स की पहली पसंद हैं। पिछली साल अनिल कपूर ने भी कहा था कि लखन के किरदार के लिए रणवीर सबसे फिट हैं। अनिल कपूर ने ही 'राम लखन' में लखन का किरदार निभाया था। वहीं राम के किरदार के लिए शाहिद कपूर का नाम फाइनल किया गया है।' हालांकि अभी तक किसी भी एक्टर को साइन नहीं किया गया है।'
इस कमाई के साथ 'द जंगल बुक' बनी 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म!
इसके साथ ही सूत्र ने बताया, 'मेकर्स माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडि़या के किरदारों के लिए नए चेहरों को तवज्जो देने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। जैसे ही सारी चीजें तय हो जाएगी, फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।' वैसे जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी से फिल्म लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी वो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अभी कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है।