Ranbir Alia Wedding: शाहिद कपूर को अब तक नहीं मिला रणबीर- आलिया की शादी का कार्ड, बोले- 'मैं इस पर...'
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding बॉलीवुड सेलेब्स आलिया-रणबीर की मोस्ट अवेटेड शादी पर चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ भी खबर लीक करने को तैयार नहीं। अबतक मीडिया में शादी से जुड़ी जो भी न्यूज हैं वो अटकलें भर हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मोस्ट अवेटेड शादी पर चुप्पी साधी हुई है। कोई कुछ भी खबर लीक करने को तैयार नहीं। अबतक मीडिया में शादी से जुड़ी जो भी खबरें हैं वो अटकलें भर हैं। ऐसे में अब आलिया के 'शानदार' को-स्टार शाहिद कपूर ने इस कपल की शादी को लेकर रिएक्शन दिया है।
शाहिद कपूर ने आलिया के साथ दो फिल्मों- उड़ता पंजाब और शानदार में काम किया है। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजते हैं, आलिया एक बार उन्हें अपना 'सबसे प्यारा दोस्त' कहा था। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जब शाहिद से आलिया को शादी के मौके पर स्पेशल मैसेज देने को कहा तो एक्टर ने साफ इनकार कर दिया। शाहिद ने कहा, 'जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, मैं टिप्पणी करने से परहेज करता हूं। जब तक यह मीडिया की अटकलें हैं, तब तक यह अटकलें ही हैं।' साथ ही शादी का कार्ड मिलने से भी इनकार किया।
दूसरी तरफ, कई सोर्स, मीडिया के साथ रणबीर और आलिया की सीक्रेट शादी के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। कपूर परिवार के एक करीबी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि दूल्हे ने शादी के फंक्शन के लिए मुंबई में अपने घर के पास एक हफ्ते के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया है। बैंक्वेट हॉल में कथित तौर पर एक समय में केवल 40 से 50 लोग रहते हैं, लेकिन सूत्र का दावा है कि रणबीर ने 'बिल्डिंग कमेटी को आश्वासन दिया है कि किसी भी दिन एक समय में 15 से अधिक लोग नहीं होंगे।' साथ ही सोसाइटी की तरफ से रणबीर को शोर कम रखने के लिए और जगह को साफ रखने के लिए कहा गया है।