'हिम्मत और फर्ज की सच्ची मिसाल...', फ्लाई दुबई के 'रियल हीरो' पायलट स्मित मच्छर के कायल हुए Shah Rukh Khan
फ्लाई दुबई के कॉकपिट हमले में घायल हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छर (Smit Machchhar) की तारीफ में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक पोस्ट शेयर किया है।

स्मित मच्छर की तारीफ में बोले शाह रुख। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
स्मित मच्छर के कायल हुए शाह रुख खान
शाह रुख ने की स्मित की बहादुरी की तारीफ
स्मित मच्छर के लिए शाह रुख ने किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छर (Smit Machchhar) ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से जिस तरह पैसेंजर्स को बचाया, लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यहां तक कि सलमान खान, रणवीर सिंह और विक्की कौशल समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी स्मित की बहादुरी के गुणगान गा रहे हैं। अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी स्मित मच्छर के लिए पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
इंडियन कैप्टन की बहादुरी से इंप्रेस हुए शाह रुख
शाह रुख खान ने एक पोस्ट के जरिए स्मित मच्छर की तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छर आप तब मजबूती से खड़े रहे जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुश्किलों का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं है लेकिन आपने जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा ही किया और हमें दिखाया कि कैप्टन होने का क्या मतलब है।"
Captain Smit Machchhar, you stood strong when it mattered the most!! It’s not easy to stare adversity in the face and put one’s safety on the line… but you did just that to protect those onboard and showed us what being a Captain entails. A true display of courage and duty.…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 3, 2026
शाह रुख खान ने आगे कहा, "हिम्मत और फर्ज की सच्ची मिसाल। आपके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं। देश को आप पर गर्व है।"
सलमान ने भी की थी तारीफ
शाह रुख खान से पहले सलमान खान ने भी स्मित मच्छर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ भविष्य में उड़ान भरकर खुशी होगी। वेल डन ब्रो कैप्टन स्मित मच्छर।"
शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म
पठान, जवान और डंकी की रिलीज के तीन साल बाद शाह रुख खान फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म किंग (King) है जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
