Aneet Padda की 'शक्ति शालिनी' पर संकट के बादल? शाह रुख खान की King की वजह से पोस्टपोन हो सकती है रिलीज डेट
विशाल जेठवा और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट पर संशय बना हुआ है।
-1790775339249_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) बहुत जल्द 'सैयारा' (Saiyaara) एक्टर अनीत पड्डा (Aneet Padda) के साथ 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) में नजर आएंगे। ये फिल्म शाह रुख खान की किंग के साथ दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अभी इस पर संशय बना हुआ है।
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अभी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब विशाल जेठवा के कमेंट ने इस पर फिर से डाउट पैदा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर लंबे समय से है अफवाह
दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर है कि बॉक्स-ऑफिस के क्लैश को टालने के लिए 'शक्ति शालिनी' के मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदलने के विचार में हैं। अब FICCI FRAMES 2026 में 'द फ्री प्रेस जर्नल' के साथ एक खास बातचीत में विशाल जेठवा ने इस पर रिएक्ट किया है।
इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने कहा,'मैंने भी अफवाहें सुनी हैं।'
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
हालांकि, विशाल जेठवा ने अभी इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही इनका खंडन किया कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जाएगी। मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए 'शक्ति शालिनी' अभी भी 24 दिसंबर, 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है।
विशाल अपनी आने वाली फिल्म में अपने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
-1790775864572.webp)
पहले भी साथ कर चुके हैं काम
शक्ति शालिनी में विशाल जेठवा और अनीत पड्डा पहली बार साथ काम नहीं कर रहे हैं। ये दोनों कलाकार पहले 2022 की फिल्म 'सलाम वेंकी' में साथ काम कर चुके हैं, इसलिए उनका दोबारा साथ आना इस आने वाले प्रोजेक्ट के लिए और भी बेहतरीन है। शक्ति शालिनी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।
