विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan के पीछे पत्थर लेकर दौड़े थे निर्देशक, लेटलतीफी की आदत से चढ़ा था पारा; जान बचाकर भागे थे 'किंग'

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:41 AM (IST)

शाह रुख खान के सेट पर लेट आने के किस्से बहुत ही मशहूर हैं। 38 साल पहले एक निर्देशक का ...और पढ़ें

शाह रुख की लेट आने की आदत से गुस्सा हुए थे निर्देशक/ Photo- Instagram

शाह रुख की लेट आने की आदत से गुस्सा हुए थे निर्देशक/ Photo- Instagram

HighLights

  1. शाह रुख खान की लेट आने की आदत से परेशान थे निर्देशक

  2. 38 साल पहले किंग खान के पीछे लेकर दौड़े थे बड़ा पत्थर

  3. मां की वजह से शाह रुख को मिला था रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिल्ली के एक लड़के ने हिंदी सिनेमा में 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ-कुछ होता है' जैसी फिल्मों से वह पहचान बनाई की वह सालों से बॉलीवुड के किंग बने हुए हैं। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के अभिनय के जहां लोग दीवाने हैं, तो वहीं उनके सेट पर लेत लतीफी की आदत से बड़े-बड़े निर्देशक परेशान रहे हैं।

पुराने इंटरव्यू में प्रसिद्ध निर्देशक ने ये बताया था कि एक बार वह शाह रुख के सेट पर लेट आने की आदत से इतना ज्यादा परेशान हो गए थे कि वह उनके पीछे पत्थर लेकर दौड़ने लगे थे। किस सेट से डायरेक्टर के डर से भाग उठे थे शाह रुख, पढ़ें उनसे जुड़ा ये मजेदार किस्सा।

शाह रुख खान को ऐसे मिली थी लेट आने की सजा

शाह रुख खान के जिस शो का जिक्र हम कर रहे हैं, वो दूरदर्शन (Doordarshan Show) का सबसे पॉपुलर सीरियल फौजी (Fauji serial) था। शो में बॉलीवुड के बादशाह ने 'लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय' का किरदार अदा किया था। शाह रुख खान फौजी के सेट पर काफी लेट पहुंचा करते थे, जिसकी वजह से निर्देशक कर्नल राज कपूर काफी परेशान होते थे। राज कपूर खुद भारतीय सेना से रिटायर्ड थे, ऐसे में एक दिन उन्होंने शाह रुख खान को सबक सिखाने की ठानी।

कर्नल राज कपूर ने निधन से पहले दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि अभिनेता की इस आदत से तंग आकर उन्होंने शाह रुख के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। जैसे ही किंग खान सेट पर आए निर्देशक उनके पीछे हाथ में एक बड़ा सा पत्थर लेकर दौड़ पड़े। राज कपूर को इतने गुस्से में देखकर शाह रुख वहां थोड़ी देर के लिए भाग गए। निर्देशक ने ये भी बताया था कि वह दिन था, जब शाह रुख खान सेट पर काफी अनुशासित हो गए थे।

Untitled design (49)

शाह रुख को मां की वजह से मिला था फौजी शो

राज कुमार कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि शाह रुख खान लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय के लिए कभी भी पहली च्वाइस नहीं थे। उन्होंने अभिनेता को दूरदर्शन के शो हिस्सा बनाने पर बात करते हु्ए कहा था, "यह तब शुरु हुआ, जब शाह रुख खान की मां कर्नल कपूर के दामाद कमल की मदद से घर ढूंढ रही थीं। उसी दौरान जब उनकी मां को पता चला कि राज कपूर निर्देशक भी हैं, तो उन्होंने ही बताया था कि उनका बेटा (शाह रुख खान) एक एक्टर हैं।

कर्नल कपूर ने आगे कहा था, "मैं अपने शो के लिए कुछ कमांडो ढूंढ रहा था, तभी वह मेरे ऑफिस आया। मैंने शाह रुख की तरफ देखा और पूछा कि तुम कमांडो बनोगे? उसने बोला हां सर मैं ये रोल अच्छे से करुंगा। मैंने कुछ कैंडिडेट शो के लिए शॉर्टलिस्ट करे। कुछ आठ नौ लोग थे, जिन्हें मैंने परफेक्ट आर्मी ऑफिसर के रोल के लिए दौड़ने के लिए कहा। मुझे हैरानी ये देखकर हुई कि सिलेक्ट लोगों में से आधे से ज्यादा लोग भाग गए थे, लेकिन शाह रुख डटा रहा। उसकी लगन देखकर ही उसे ये रोल मिला।"

Untitled design (50)

आपको बता दें कि साल 1988 में आया फौजी सीरियल दूरदर्शन के सबसे चर्चित शोज में से एक था। जिसके कुल 13 एपिसोड़ आए थे। हर एपिसोड़ 24 मिनट का होता था। शो में शाह रुख के साथ आमिना शेरवानी, राकेश शर्मा, विश्वजीत प्रधान जैसे सितारे नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- 19 साल पहले Shah Rukh - Salman को छोड़ इस दिग्गज एक्टर के पीछे भागे थे लोग, सेट पर मच गई थी भगदड़ 

यह भी पढ़ें- फिल्में पुरानी हो गईं, पर नहीं उतरे ये 10 डायलॉग; आज भी बात-बात पर करते हैं इनका इस्तेमाल