विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 साल पहले Shah Rukh - Salman को छोड़ इस दिग्गज एक्टर के पीछे भागे थे लोग, सेट पर मच गई थी भगदड़ 

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:48 AM (IST)

'दीवानगी दीवानगी' गाने के सेट पर इस दिग्गज एक्टर के आने पर भगदड़ मच गई थी। यहां तक कि एक महिला बेहोश भी हो गई थी।

दिग्गज एक्टर के लिए सेट पर मच गई थी भगदड़

दिग्गज एक्टर के लिए सेट पर मच गई थी भगदड़ 

HighLights

  1. दिग्गज एक्टर के लिए सेट पर मच गई थी भगदड़ 

  2. शाह रुख खान भी इनकी फैन फॉलोइंग पर हो गए थे हैरान

  3. फराह खान ने किया दिलचस्प खुलासा 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'दीवानगी' भारतीय सिनेमा का एक ऐसा गाना है जिसमें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा स्टार्स एक साथ दिखे थे।

30 ज्यादा एक्टर थे इस गाने में

डायरेक्टर फराह खान ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) समेत 30 से ज्यादा बड़े स्टार्स को एक साथ इकट्ठा किया था। लेकिन अब फराह ने हाल ही में बताया कि गाने में भले ही शाह रुख, सलमान, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स थे लेकिन सेट पर 'पुराने जमाने' के एक स्टार ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का गाना सुनकर डायरेक्टर ने उठा लिया था जूता, फिल्म का रिजेक्टेड गाना 62 साल पहले कैसे बना कल्ट

क्या हुआ था गाने के सेट पर?

इस एक्टर का क्रेज इतना ज्यादा था कि जब वे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, तो भगदड़ मच गई और उन्हें देखकर एक महिला बेहोश भी हो गई। यह घटना तब हुई जब मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) के गाने 'दीवानगी दीवानगी' की शूटिंग के लिए आए थे।

srk (10)

डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने यूट्यूब व्लॉग में सेट पर हुई घटना के बारे में बताया, जिसमें वे मिथुन के मुंबई स्थित घर पर उनसे मिलने गई थीं।

सेट पर मच गई थी भगदड़

व्लॉग में फराह, मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटों के साथ बातचीत करती नजर आईं। 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान हुई घटना को याद करते हुए फराह ने बताया, 'बहुत सारे एक्टर्स आए थे, 32 एक्टर्स आए थे। लेकिन जब 'दादा' आए, तो मैं आपको बता नहीं सकती कि कैसी भगदड़ मच गई थी और यह 'डांस इंडिया डांस' से पहले की बात है।


महिला हो गई थी बेहोश

हमने गाने में दिखाया था कि एक महिला बेहोश हो जाती है, जो असल में पहले हो चुका था। इसीलिए हमने इसे गाने में शामिल किया। यहां तक कि लाइटमैन भी उनसे मिलने के लिए अपनी जगह से कूद पड़ा और इतनी अफरा-तफरी मच गई... मैं और शाहरुख तो हैरान रह गए कि 'क्या हो गया!'

srk (12)

गाने में थे 30 से ज्यादा सितारे

दीवानगी दीवानगी (Deewangi Deewangi Song) फराह की दूसरी निर्देशित फिल्म ओम शांति ओम में एक स्पेशल गाना था, जिसमें शाहरुख के साथ धर्मेंद्र (Dharmendra), जीतेंद्र, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, काजोल, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, तब्बू, करिश्मा कपूर और जूही चावला सहित कई सितारे शामिल थे। कुल 32 सितारे इस गाने का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- फीमेल नहीं मेल सिंगर ने गाया 'कांतारा' का ये गाना, कर्मों की कहानी को बयां करता है गीत; खूब हुआ वायरल