विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan को दुबई के एक इवेंट में महिला ने किया जबरन किस? सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले-जेल में डालो इसे

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 14 Jun 2023 02:05 PM (IST)

Shah Rukh Khan बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी हैं। ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Forcefully Kissed by a Women at Dubai Event Fans Get Upset Says Put Her in Jail/Reddit/Instagram
Shah Rukh Khan Forcefully Kissed by a Women at Dubai Event Fans Get Upset Says Put Her in Jail/Reddit/Instagram

HighLights

  1. दुबई में दोस्त का इवेंट अटेंड करने पहुंचे शाह रुख खान
  2. एक महिला ने शाह रुख खान को किया किस
  3. सोशल मीडिया पर लोगों को नहीं पसंद आया महिला का अंदाज

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan At Dubai Event: शाह रुख खान करोड़ों दिलों की धड़कन है। देश के साथ-साथ विदेश में भी किंग खान की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। पठान एक्टर जहां भी जाते हैं, फैंस उन पर भरपूर प्यार बरसाते हुए दिखाई देते हैं।

लड़कियों में उनके लिए दीवानगी एक बड़े लेवल पर देखने को मिलती है। हाल ही में दुबई में बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान एक इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे।

वह अपने करीबी दोस्त के रियल स्टेट ब्रांड को प्रमोट करने आए थे, जहां इवेंट के बाद वह गेस्ट से तो रूबरू हुए ही, लेकिन उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की। इस इवेंट के दौरान एक महिला ने शाह रुख खान को किस कर दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे।

महिला ने जबरन किया किंग खान को किस?

रेडिट ने हाल ही में दुबई में हुए इस इवेंट का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें शाह रुख खान बैकस्टेज एरिया में अपने बॉडीगार्ड और मैनेजर संग अपने फैंस से मिलने पहुंचे। एक फैन ने शाह रुख खान से मुलाकात की। किंग खान ने भी अपने इस फैन का दिल नहीं तोड़ा और उन्हें गले से लगा लिया।

इसके बाद एक महिला फैन ने शाह रुख खान से पूछा, क्या मैं आपको किस कर सकती हूं? शाह रुख इसका जवाब देते, इससे पहले ही महिला ने उन्हें गाल पर किस कर दिया। शाह रुख खान तो इस दौरान स्माइल करते हुए नजर आए, लेकिन महिला का ये जेस्चर सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया।

Shah Rukh Khan kissed (forcefully?) by female fan

by u/humanbeing3333 in BollyBlindsNGossip

शाह रुख खान को किस करने की वजह से ट्रोल हुई महिला

शाह रुख को महिला किस करके जहां खुश नजर आईं, तो वहीं कुछ लोगों को महिला का शाह रुख खान को बिना परमिशन के किस करना बिल्कुल भी रास नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जेल में डालो इस लड़की को"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "ये गॉसिप वाली आंटी किस करने के बाद हंस रही हैं, बहुत ही खराब"। अन्य यूजर ने लिखा, "अगर कोई लड़का यही हरकत माधुरी, श्रीदेवी या करीना कपूर के साथ करता तो बहुत ही बड़ा बवाल हो जाता"। अन्य यूजर ने महिला के इस अंदाज को गलत बताया और कहा कि अगर यहां पर उल्टा होता तो"।

आपको बता दें कि शाह रुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं करते हैं। हाल ही में शाह रुख खान अपने मन्नत के बाहर खड़े फैंस से मुलाकात करने अपनी बालकनी में आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी कैंसर पीड़ित एक फैन से 40 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की थी।