विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan ने बताया उनके पास क्या है जो बाकी स्टार्स के पास नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर की लॉन्ग लिस्ट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 13 Jun 2023 02:06 PM (GMT+05:30)

Shah Rukh Khan शाह रुख खान से कम से कम एक बार मिलना उनके हर फैन का सपना होता है। ...और पढ़ें

File Photo of Actor Shah Rukh Khan
File Photo of Actor Shah Rukh Khan

HighLights

  1. शाह रुख खान ने बताया उनके पास बाकी एक्टर्स से क्या है अलग
  2. इस साल रिलीज होगी किंग खान की 'जवान' और 'डंकी'
  3. शाह रुख खान ने दिया फैंस के सवालों के जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टारडम पूरी दुनिया में फेमस है। लोग उनकी फिल्में देखने के साथ ही उनसे मिलने की भी ख्वाहिश रखते हैं। किंग खान भी अक्सर मन्नत के बाहर आकर फैंस को वेव करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनके कुछ सवालों का मजेदार जवाब भी देते हैं।

बाकी स्टार्स से क्या अलग है शाह रुख के पास?

शाह रुख खान रोमांस और एक्शन पैक्ड फिल्मों में दमदार अदाकारी के साथ ही अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल, हाल ही में शाह रुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस सेशन में हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

फैंस ने उनसे 'जवान' और 'डंकी' से लेकर सुहाना खान की अपकमिंग मूवी 'द आर्चीज' तक के बारे में सवाल पूछ डाले। इस बीच एक सवाल ऐसा आया, जिसके जवाब में किंग खान ने ऐसा जवाब दिया कि सबकी हंसी छूट गई।

शाह रुख ने बताया उनके पास क्या है अलग

आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने शाह रुख से पूछा कि उनके पास ऐसा क्या है, जो बाकी एक्टर्स के पास नहीं है? इसके जवाब में किंग खान ने फिल्म इंडस्ट्री से उनकी उन फिल्मों की लिस्ट लिख डाली, जिनकी वजह से उनका फेम बढ़ता ही चला गया था।

शाह रुख ने लिखा, ''मेरे पास डीडीएलजे है...केकेएचएट (कुछ कुछ होता है) है, देवदास है, स्वदेस है, चक दे इंडिया है...पठान है...ओम शांति ओम है...ओह अब मुझे शो ऑफ करना बंद कर देना चाहिए!! हा हा।''

इसके साथ ही किंग खान ने सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की रिलीज से लेकर और भी कई सवालों के जवाब दिए। शाह रुख के एक-एक जवाब ने हर बार की तरह इस बार भी फैंस का दिल छू लिया।

शाह रुख खान वर्कफ्रंट

शाह रुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर 'पठान' के बाद 'जवान' और 'डंकी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अगला धमाका करने के लिए तैयार हैं। 'जवान' एटली की डायरेक्ट की गई फिल्म होगी, जबकि, 'डंकी' राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म होगी। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।