विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6300 करोड़ के मालिक Shah Rukh Khan सिर्फ ये तीन चीज खाकर गुजार सकते हैं पूरी जिंदगी, जानकर रह जाएंगे हैरान!

Published: Thu, 05 Feb 2026 04:07 PM (IST)

क्या आपको पता है कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को खाने में क्या पसंद है? लग्जरी लाइफ जीने ...और पढ़ें

शाह रुख खान को खाने में पसंद हैं ये तीन चीजें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शाह रुख खान को खाने में पसंद हैं ये तीन चीजें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलीशान घर, नौकर-चाकर, महंगी गाड़ी, शान-ओ-शौकत रहन-सहन... जिस सेलिब्रिटी के बाद हजार करोड़ से ऊपर की संपत्ति हो... उसका लाइफस्टाइल किसी राजा की तरह हो, इसमें कोई शक नहीं है। हिंदी सिनेमा के 'बादशाह' कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) असल जिंदगी में भी किंग स्टाइल में जीना पसंद करते हैं।

भले ही शाह रुख खान के घर मन्नत में टॉप क्लास शेफ हों जो थाई से लेकर चाइनीज-इटैलियन तक हर तरह के डिश बनाना जानें लेकिन खान-पान के मामले में शाह रुख की पसंद थोड़ी अलग है। वह सिर्फ तीन चीज से पूरी जिंदगी गुजारा कर सकते हैं। यह हम नहीं, खुद शाह रुख खान ने एक बार खुलासा किया था।

खाने में शाह रुख को क्या पसंद है?

शाह रुख खान अपने फैंस के साथ चिट-चैट करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन करते रहते हैं। एक बार आस्क मी सेशन के दौरान अभिनेता से पूछा गया था कि खाने की वो कौन से तीन फूड आइटम्स हैं जो वह जिंदगी भर खाना चाहेंगे।

Shah Rukh Khan

इस पर शाह रुख खान ने ऐसे तीन फूड आइटम्स का नाम लिया जिससे कोई भी रिलेट कर सकेगा। यह तीन फूड आइटम है- दाल, चावल और कच्चे प्याज। जी हां, शाही जिंदगी जीने वाले शाह रुख खाने के मामले में सिंपल हैं। 

यह भी पढ़ें- नीलम कोठारी की वजह से करीब आए Shah Rukh Khan और Gauri, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शाह रुख खान की कुल संपत्ति

शाह रुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, शाह रुख की कुल संपत्ति 6300 करोड़ रुपये के आसपास है। वह थर्ड हाइएस्ट पेड इंडियन एक्टर हैं जो एक-एक फिल्म के लिए 150 से 250 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

SRK

शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी

जवान, पठान जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके SRK अब किंग पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड स्टार होने के अलावा वह निर्माता भी हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस हॉलीडे पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'मन्नत आओ, दारू पीते हैं,' मनोज पाहवा का खुलासा, Shah Rukh Khan ने दिया था इनविटेशन