विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मन्नत आओ, दारू पीते हैं,' मनोज पाहवा का खुलासा, Shah Rukh Khan ने दिया था इनविटेशन

Published: Wed, 04 Feb 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज से फैंस का दिल जीतने वाले मनोज पाहवा ने शाह रुख खान को लेकर ...और पढ़ें

शाह रुख खान और मनोज पाहवा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

शाह रुख खान और मनोज पाहवा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे मनोज पाहवा

  2. शाह रुख खान को लेकर खुलकर बोले पाहवा

  3. सीरीज के सेट पर आते थे किंग खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर बीते साल वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। आर्यन की इस सीरीज में अभिनेता मनोज पाहवा ने लक्ष्य के अंकल की भूमिका को निभाया था। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने खुलासा किया है कि किंग खान अक्सर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सेट पर आते थे

इसके साथ उन्होंने मनोज पाहवा को अपने घर मन्नत आने के लिए आमंत्रित किया था और कहते थे कि मन्नत आओ, दारू पीते हैं। आइए एक नजर मनोज के बयान पर डालते हैं। 

शाह रुख खान को लेकर बोले मनोज

हाल ही में अभिनेता मनोज पाहवा ने मैशेबल इंडिया को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें मनोज ने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और शाह रुख खान को लेकर खुलकर चर्चा की है। मनोज ने किंग खान के इनविटेशन को याद करते हुए कहा- शाह रुख खान जब भी सेट पर आते थे, तो उनका व्यवहार काफी अच्छा रहता था। वह सब से बढ़े अच्छे तरीके से मिलते थे। अक्सर वह मुझसे कहते थे मन्नत आओ, दारू पीते हैं। 

manoj pahwa (1)

यह भी पढ़ें- The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!

इसके अलावा मनोज पाहवा ने अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता को लेकर जिक्र किया है और कहा है- मुझे अच्छा लगा की हमारे शो को इतना पसंद किया गया। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जिस तरह से ये शो बना। हम लोगों पूरी इज्जत और पेमेंट एक साथ मिला। 

manoj pahwa (1)

इस तरह से मनोज पाहवा ने आर्यन खान के डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर अपनी राय रखी। साथ ही शाह रुख खान के व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

बात की जाए मनोज पाहवा के बारे में वह हिंदी सिनेमा के वेटरन कलाकारों में शुमार हैं। अपने एक्टिंग करियर कई फिल्मों में साइड भूमिका निभाते हुए नजर आएं। खासतौर पर अपनी कॉमिंग टाइमिंग को लेकर मनोज की तारीफ हमेशा की जाता है। मालूम हो कि सिंह इज किंग, वॉन्टेड और रेडी जैसी कई फिल्मों में मनोज ने अपने कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 

भविष्य में आएगा द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सीजन

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड जिस नोट पर खत्म हुई है, उससे ये साफ होता है कि आने वाले समय में इस सीरीज का सीजन 2 आना लगभग तय है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

यह भी पढ़ें- समीर वानखेड़े को 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मुंबई में मानहानि वाद दायर करने की मिली अनुमति