विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक दिन का 5 करोड़, 10 दिन में 50 करोड़...Shah Rukh Khan की मूवी पर बहा जमकर पैसा

Published: Fri, 30 Jan 2026 05:24 PM (IST)

साल 2026 में रिलीज हो रही मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक शाह रुख खान की किंग है। यह एक ...और पढ़ें

'किंग' के एक एक्शन सीक्वेंस पर बहा जमकर पैसा/ फोटो- Instagram

'किंग' के एक एक्शन सीक्वेंस पर बहा जमकर पैसा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद शाह रुख खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर एक लंबे समय से चर्चा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले वॉर, बैंग-बैंग और पठान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। 'किंग' एक एक्शन ड्रामा' फिल्म है, ऐसे में शाह रुख खान और सिद्धार्थ आनंद दोनों ही इस कोशिश में लगे हैं कि वह ऑडियंस को सिनेमाघरों में लाजर्र देन लाइफ वाला अनुभव दें। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। एक एक्शन सीक्वेंस को शूट करने के लिए मेकर्स ने अभी तक कितना पैसा खर्च किया है, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

यूरोप की रियल लोकेशन पर 'किंग' की हो रही है शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाह रुख खान की 'किंग' के एक्शन सीक्वेंस यूरोप की असली जगह पर फिल्माए गए हैं, जिसका प्रोडक्शन कॉस्ट 50 करोड़ के आसपास का है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होने वाली है और मेकर्स की ये कोशिश है कि ऑडियंस को 'किंग' में फिल्माए गए सींस काफी समय तक याद रहे।

यह भी पढ़ें- King की रिलीज डेट से Shakti Shalini के मेकर्स को बड़ा खतरा! क्या पोस्टपोन होगी अनीत पड्डा की फिल्म?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

यूरोप में शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीन फिल्माया गया है, जिसकी शूटिंग 10 दिन तक चली और मेकर्स ने इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए। विदेश में इस एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त मेकर्स का हर दिन 5 करोड़ रुपए का कॉस्ट आता था। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

एक्शन सीक्वेंस के लिए हायर की गई थी एक स्पेशल टीम?

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'किंग' में शाह रुख खान और अभिषेक बच्चन के शानदार एक्शन सीक्वेंस के शूट के दौरान एक पूरी स्पेशल टीम सेट पर मौजूद थी। शाह रुख खान ने खुद हर एक एक्शन सीन को सुपरवाइज किया है। किंग खान ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पूरे एक्शन सीक्वेंस को यूरोप की रियल लाइफ लोकेशन पर कैसे फिल्माया जाए, इसमें मदद भी की। 

किंग

आपको बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' का 24 जनवरी को एक अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाया। यह फिल्म क्रिसमस 2026 में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- King Release Date: डर नहीं दहशत हूं... इस दिन थिएटर्स में दहाडेंगे Shah Rukh Khan, रिलीज डेट का ऐलान