विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaakuntalam Trailer: शाकुंतलम के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सामंथा की आंखों से छलके आंसू, वायरल हुआ वीडियो

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 09 Jan 2023 07:59 PM (IST)

Shaakuntalam Trailer सामंथा रुख प्रभु की मोस्ट अवेडेट फिल्म शाकुंतलम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट ...और पढ़ें

Shaakuntalam Trailer: Samantha eyes shed tears at Shaakuntalam trailer launch event.
Shaakuntalam Trailer: Samantha eyes shed tears at Shaakuntalam trailer launch event.

नई दिल्ली, जेएनएन। Shaakuntalam Trailer: साउथ की फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शाकुन्तलम् का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब उनका शाकुन्तलम ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह इमोशनल होती हुई दिख रही हैं।  

ट्विटर पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि  ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सामंथा की आंखों से आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री लगातार खुद को इमोशनल होने से खुद को रोकती हुई दिख रही हैं, लेकिन अंत में उनकी आंखों से आंसू झलक पड़ते हैं। अभिनेत्री की यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस उनकी हौसला अफजाई कर रहे और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

ट्रेलर ने जीता लोगों का दिल

कालिदास के नाट्य अभिनज्ञय शाकुन्तलम् पर बनी फिल्म शाकुंतलम के ट्रेलर में शंकुतला को मिलने वाले शाप, प्रेम में मिले छल और उनके जीवन की पीड़ा को बहुत ही बेहतरीन ढंग से पर्दे पर पेश किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो

ऐसी है फिल्म की कहानी

जानकारी के अनुसार, निर्देशक गुनेस्कर द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण गुन्ना टीमवर्क्स और दिल राजू प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म में देव मोहन को पुरु राजवंश के राजा दुष्यंत के रूप में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाकुन्तलम् में शकुंतला और राजा दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। उनकी यह फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

यहां देखें ट्रेलर

गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अपनी इस बीमारी के बारे में अभिनेत्री ने बीते साल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा कर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नाम का एक ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला। मैं इसके ठीक हो जाने के बाद इस बारे में जानकारी साझा करना चाहती थी, लेकिन मुझे इससे उभरने में उम्मीद से थोड़ा ज्यादा वक्त लग रहा है। मैं इससे धीरे-धीरे ठीक महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा मजबूत बनाने की जरूरत नहीं होती। इस जोखिम को स्वीकार करना एक ऐसी चीज है, जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं और डॉक्टरों को पूरी उम्मीद है कि मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी।

यह भी पढ़ें: Mission Majnu Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडरकवर एजेंट बन फेरा पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।