विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sapna Choudhary का यह तूफानी डांस Video वायरल, 5 करोड़ से अधिक बार देखा गया

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 03:06 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 09:44 AM (IST)

Sapna Choudhary ने अपने ही दम पर हरियाणवी डांसर से लेकर बिग बॉस के कंटेस्टेंट बनने तक का सफर उन्होंने खुद तय किया हैl

Sapna Choudhary का यह तूफानी डांस Video वायरल, 5 करोड़ से अधिक बार देखा गया
Sapna Choudhary का यह तूफानी डांस Video वायरल, 5 करोड़ से अधिक बार देखा गया

नई दिल्ली, जेएनएनl हरियाणा की शान Sapna Chaudhray का एक डांस विडियो बहुत वायरल हुआ है और इसे अब तक 5 करोड़ से अधिक बार देखा गया हैl यह वीडियो सपना चौधरी ने किसी लाइव शो के दौरान फिल्माया गया हैl इस वीडियो में सपना चौधरी हर बार की तरह ठुमके लगाती नजर आ रही हैl सपना चौधरी इस मौके पर ‘तू चीज लाजवाब’ नामक गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैl गौरतलब है कि सपना चौधरी Salman Khan द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो Big Boss का भी हिस्सा रह चुकी हैl

इतना ही नहीं सलमान खान के शो के दौरान उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआl इसका कारण यह है कि वह इस शो के माध्यम से पूरे देश में घर-घर में पहुंची थीl इसके बाद उन्होंने हरियाणा, राजस्थान पंजाब और अन्य कई राज्यों में बहुत बड़े स्तर पर परफॉर्म किया है। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने अपने ही दम पर हरियाणवी डांसर से लेकर बिग बॉस के कंटेस्टेंट बनने तक का सफर उन्होंने खुद तय किया हैl उनके डांस और इतने अच्छे होते हैं कि कई बार बॉलीवुड के शो में उनके आगे फीके नजर आते हैंl इस मौके पर सपना के डांस शो में बड़ी मात्रा में भीड़ उपस्थित थीl

गौरतलब है कि सपना चौधरी उनके ट्रेंडिंग वीडियोस के कारण यूट्यूब में हिट है और उनका यह बिंदास अंदाज सभी को पसंद आ रहा हैl हाल ही में गायिका Sapna Choudhary ने जलेबी गाने पर डांस कर तूफान मचा दिया हैl उन्होंने इस गाने पर ऐसा डांस किया है कि उनके सभी फैंस जमकर झूमे हैंl उन्होंने उनका नया जलेबी गाना यूट्यूब पर रिलीज किया हैl लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद वह स्टेज प्रोग्राम की ओर वापस लौट रही हैंl यह वीडियो भी एक स्टेज प्रोग्राम का ही हैl

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi के ट्वीट पर Amitabh Bachchan का आया रिएक्शन, दी है यह बड़ी नसीहत

जहां पर वह ‘दारू चढ़ी माइंड में’ गाने पर जमकर थिरक रही हैंl सपना चौधरी हरियाणवी से लेकर भोजपुरी और पंजाबी गानों पर थिरकने में पारंगत हैl

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।