विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sapna Choudhary New Song: 'nach ke dikha de', पहली बार लगाए अंग्रेजी-पंजाबी स्टाइल में ठुमके, Viral

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 09 Jun 2019 02:38 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 07:45 AM (IST)

Sapna Choudhary New Song nach ke dikha de में सपना गायक वसीम शेख के साथ जमकर अंग्रेजी और पंजाबी स्टाइल में ठुमके लगा रही हैंl

Sapna Choudhary New Song: 'nach ke dikha de', पहली बार लगाए अंग्रेजी-पंजाबी स्टाइल में ठुमके, Viral
Sapna Choudhary New Song: 'nach ke dikha de', पहली बार लगाए अंग्रेजी-पंजाबी स्टाइल में ठुमके, Viral

नई दिल्ली, जेएनएनl हरियाणवी लोक गायिका और स्टार सपना चौधरी का नया गाना आया हैl इस गाने को हालांकि उन्होंने नहीं गाया है लेकिन इस गाने में वह गायक वसीम शेख के साथ जमकर अंग्रेजी और पंजाबी स्टाइल में ठुमके लगा रही हैंl यह पहली बार है जब सपना चौधरी पंजाबी स्टाइल में ठुमके लगाती नजर आएंगीl

गौरतलब है कि वसीम शेख का यह गाना T-series के बैनर तले रिकॉर्ड किया गया हैl वसीम शेख ने अपने पिछले गाने 'वूफर वूफर' से भी लोगों को प्रभावित किया थाl इस गाने को रिलीज़ हुए चार दिन हो गए है और यह गाना 13 लाख से अधिक बार यू ट्यूब पर सुना और देखा जा चूका हैंl इस पंजाबी गाने पर सपना चौधरी ने ठुमके लगाकर इस गाने में जान डाल दी हैंl इसके साथ यह गाना नए रिकार्ड्स और एक म्यूजिक एंथम बनने के लिए बिलकुल तैयार हैंl

गाने को अर्बन लुक दिया गया हैl गाने को देखने से लगता हैं कि इसपर वसीम व सपना दोनों की ही मेहनत रंग लायी हैl दोनों साथ में ख़ूबसूरत लग रहे हैंl सपना इस गाने में बोल्ड अवतार में नज़र आयी हैl जबकि वसीम ठीक-ठाक लग रहे हैl इस गाने के बारे में बताते हुए सपना चौधरी ने कहा,’जब मैंने यह गाना सुना, मैं इसमें फीचर होने के लिए मना ही नहीं कर पायीl यह गाना बहुत ही उत्साह से भरा हुआ है और इसमें डांस कर मुझे मजा आयाl’

यह भी पढ़ें: Bharat के बाद अब ये नया लेकर आ रहे है Salman Khan, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

इस गाने के लेखक रवि राज हैl जबकि कमलजोत सिंह ने इस गाने को डायरेक्ट किया हैl जबकि गाने के बोल ‘नचके दिखा दें’ हैंl

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।