विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat के बाद अब ये नया लेकर आ रहे है Salman Khan, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 09 Jun 2019 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 09:53 AM (IST)

Salman Khan की दिलचस्पी और उत्सुकता को देखते हुए इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि यह भी फिल्म Bharat के स्तर का ही होगाl

Bharat के बाद अब ये नया लेकर आ रहे है Salman Khan, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Bharat के बाद अब ये नया लेकर आ रहे है Salman Khan, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता Salman Khan की फिल्म Bharat ने जहां रिलीज के चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार कर लिया हैंl वही इसी मौके पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया हैं कि वह जल्द कुछ नया लेकर आ रहे हैंl 

इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने एक 3 सेकंड का वीडियो भी साझा किया हैंl जिसमें वह एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठकर घूमते हुए देखें जा सकते हैंl हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया हैं कि वे उनके फैन्स के लिए क्या लेकर आने वाले हैl हालांकि सलमान खान की दिलचस्पी और उत्सुकता को देखते हुए इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि यह भी फिल्म भारत के स्तर का ही होगाl 

यह भी पढ़ें: Bharat Box Office collection Day 4: 100 Crore क्लब में शामिल Bharat, अब तक इतने करोड़ रुपए कमाए

गौरतलब हैं कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘Bharat’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की हैं और अब तक फिल्म ने चार दिनों में कुल 122.20 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैंl इसके अलावा अभी फिल्म की कमाई रविवार को होनी हैl इसके चलते इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि यह फिल्म रविवार तक 150 करोड़ रुपए तक का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैl 

आपको बता दें कि, सलमान के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका हैं। वही इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैंl यह फिल्म ईद के मौके पर यानी पांच जून 2019 को रिलीज हुई हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।