विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Box Office collection Day 4: 100 Crore क्लब में शामिल Bharat, अब तक इतने करोड़ रुपए कमाए

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 09 Jun 2019 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 09:52 AM (IST)

Bharat Box Office collection Day 4 रविवार के पहले ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 122.20 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस पर हो गई हैंl

Bharat Box Office collection Day 4: 100 Crore क्लब में शामिल Bharat, अब तक इतने करोड़ रुपए कमाए
Bharat Box Office collection Day 4: 100 Crore क्लब में शामिल Bharat, अब तक इतने करोड़ रुपए कमाए

नई दिल्ली, जेएनएन। Bharat Box Office collection सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म ‘Bharat’ को Box Office पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। Eid 2019 के खास अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म भारत ने पहले दिन ही बंपर कमाई की थी। दूसरे दिन के कलेक्शन ने तो फिल्म को 70 करोड़ के पार पहुंचा दिया था। वही तीसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज 4.5 करोड़ रुपए पीछे रह गई लेकिन अब अगर चौथे दिन के कलेशन कि बात करें तो फिल्म ने 26.70 करोड़ रुपए की कमाई की हैंl  इससे रविवार के पहले ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 122.20  करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस पर हो गई हैंl

सलमान खान ने इस ईद (Eid 2019) पर फिल्म भारत के द्वारा अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। तीसरे दिन मतलब वीकेंड की शुरुआत हो गई थी और शुक्रवार 7 जून को फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए लगभग 22.20 करोड़ रूपए और अपने कुल कलेक्शन में जोड़ लिए हैं। फिल्म भारत Eid के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रूपये की बंपर कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म को 31 करोड़ की कमाई हुई थी। फिल्म ने महज दो दिनों में 73.30 करोड़ का व्यापार कर लिया था। अब तीसरे दिन फिल्म ने करीब 22.20 करोड़ का व्यापार कर लिया है। तीनों दिन के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो फिल्म 95.50 करोड़ रूपये की कुल कमाई कर चुकी है। मतलब फिल्म ने चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लिया हैl जिससे वह महज पांच करोड़ दूर थी।

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Ameesha Patel: पिता पर ही कर दिया था 12 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का केस

आपको बता दें कि फिल्म भारत पहले ही टॉप 3 बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हो चुकी है सलमान खान की फिल्म भारत को पूरे वीकेंड का फायदा मिलेगा क्योंकि फिल्म बुधवार को रिलीज हुई थी। अभी रविवार का दिन बाकी हैं। तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ेगा। बता दें कि भारत अब हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग के मामले में तीसरे पायदान पर है। आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफि हिंदोस्तान ने 52.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी वहीं दूसरे नंबर पर नाम शाहरुख़ खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का है जिसका ओपनिंग कलेक्शन 44.97 रहा था।

चूंकि, 5 जून को ही क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रिका के साथ था, तो कहा जा रहा है कि इसका असर फिल्म पर होगा। कलेक्शन देखकर लग रहा कि क्रिकेट मैच का फिल्म पर असर कुछ खास नहीं हुआ है। और भारत ने 42.30 की रिकॉर्ड कमाई कर टॉप ओपनिंग लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।