यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Birthday Ameesha Patel: पिता पर ही कर दिया था 12 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का केस
Happy Birthday Ameesha Patel 2002 में फिल्म हमराज जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद अमीषा अपने करियर के टॉप पर पहुंच गईंl

नई दिल्ली,जेएनएन। Happy Birthday Ameesha Patel : ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार' के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह Sunny Deol के साथ ‘गदर एक प्रेम' कथा' जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आई थींl इस फिल्म में अमीषा पटेल की भूमिका को बहुत सराहा गया था। वर्ष 2002 में फिल्म 'हमराज' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद अमीषा अपने करियर के टॉप पर पहुंच गईं। इसके बाद वह फिल्म 'भूलभुलैया', 'रेस-3' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आई।
View this post on Instagram
अमीषा पटेल विवादों में भी खूब रहींl वह परिवार के साथ नहीं बल्कि अपने माता-पिता से अलग रहती हैंl इसके अलावा अक्सर अपने परिवार के साथ अमीषा पटेल के विवाद और कानूनी लड़ाई की बात भी सामने आती रहती हैंl अमीषा पटेल ने अपने पिता पर 12 करोड़ रुपये की हेराफेरी का भी आरोप लगाया था और मामला पुलिस तक भी पहुंच गया थाl
View this post on Instagram
Thank u everyone for alllll the love n wishes and for making my bday soo special ❤️❤️💖💖👌🏻
अमीषा का नाम बॉलीवुड के पढ़े-लिखे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। अमीषा पांच वर्ष की आयु में ही भरतनाट्यम में निपुण हो गई थीl अमीषा पटेल को फिल्म अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त के परिवार का करीबी माना जाता हैl इन दिनों अमीषा पटेल का करियर भुत ही बुरे दौर से गुजर रहा हैं और वह वापस आने के लिए संघर्ष कर रही हैंl अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया हैं। हालांकि उन्हें वहां मनचाही सफलता नहीं मिली हैं।
View this post on Instagram
अमीषा ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी खोली है। इस प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत अमीषा ने 'देशी मैजिक' नामक फिल्म भी बनाई है लेकिन वह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो जमकर साझा किया करती हैंl
यह भी पढ़ें: Happy Birthday Sonam Kapoor: Akshay Kumar सोनम को 'Paris' पुकारते है, जानिए पूरा मामला