विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Sonam Kapoor: Akshay Kumar सोनम को 'Paris' पुकारते है, जानिए पूरा मामला

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 09 Jun 2019 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 03:31 PM (IST)

Happy Birthday Sonam Kapoor बर्थडे के इस खास अवसर पर सोनम कपूर को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ही साथ फैंस की ओर से भी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Happy Birthday Sonam Kapoor: Akshay Kumar सोनम को 'Paris' पुकारते है, जानिए पूरा मामला
Happy Birthday Sonam Kapoor: Akshay Kumar सोनम को 'Paris' पुकारते है, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली, जेएनएनl Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर का 9 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। बर्थडे के इस खास अवसर पर सोनम कपूर को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ही साथ फैंस की ओर से भी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। खास बात यह है कि एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि वह सोनम कपूर को पेरिस कहकर पुकारते हैl इसके पीछे कारण यह है कि फैशन की दीवानी सोनम कपूर जब भी अवसर मिलता हैं वह शॉपिंग करने पेरिस चली जाती हैंl

वैसे सोनम कपूर को शुभकामनाएं देने वालों में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का नाम भी शामिल है। पति आनंद आहूजा ने सोनम और अपनी शादी के रिसेप्शन का एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने बड़ा ही रोमांटिक कैप्शन लिखा है, जोकि सोनम कपूर को बहुत पसंद आया है। आनंद अहूजा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’सदा के लिए गर्लफ्रेंड, एवरीडे पेरानॉर्मल... मेरी जिंदगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#girlfriendforever #everydayphenomenal ... Happy Birthday to my 🌍🌎🌏.

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on

आनंद के इस अंदाज पर बर्थडे गर्ल सोनम कपूर फ़िदा हो गई और उन्होंने बड़े ही प्यार भरे अंदाज में उत्तर देते हुए लिखा- 'मैं विश्व में सबसे अधिक तुमसे प्यार करती हूं।' आनंद आहूजा और सोनम कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट्स के जरिए तमाम फैंस बर्थडे गर्ल सोनम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि 9 जून 1985 को सोनम कपूर का जन्म बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनिता कपूर के घर हुआ था।

सोनम और अपने पिता अनिल कपूर के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। साल 2007 में आई फिल्म ‘सांवरिया’ से सोनम कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थीl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और सलमान खान की अहम भूमिका थीl सोनम कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Bharat के बाद अब ये नया लेकर आ रहे है Salman Khan, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

काम की बात करें तो सोनम कपूर जल्द फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। ये फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ ही दक्षिण भारत के अभिनेता दलकीर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।