विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे पिता ने जीनत अमान को नहीं मारा-पीटा...', Sanjay Khan की बेटी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Published: Fri, 03 Jul 2026 10:13 AM (GMT+05:30)

कहा जाता है कि जीनत अमान (Zeenat Aman) को उनके पहले पति और एक्टर संजय खान (Sanjay Khan) ने बुरी ...और पढ़ें

जीनत संग मारपीट की खबरों पर संजय की बेटी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

जीनत संग मारपीट की खबरों पर संजय की बेटी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में एक समय पर ऐसी चर्चा हुई थी कि अभिनेता संजय खान (Sanjay Khan) ने शादीशुदा होते हुए साल 1978 में जीनत अमान (Zeenat Aman) से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ ही महीनों में उनका रिश्ता टूट गया था।

अफवाहें ये भी थीं कि एक बार संजय खान ने एक होटल रूम में जीनत अमान को बुरी तरह पीटा था और इस दौरान अभिनेता की पहली पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) भी मौजूद थीं जो चुपचाप ऐसा होता देख रही थीं। इसकी वजह से जीनत की एक आंख पर चोट लग गई थी। अब इन अफवाहों पर संजय और जरीन की बेटी ने चुप्पी तोड़ी है।

जीनत को पीटने की खबरों पर संजय की बेटी का रिएक्शन

संजय दत्त की बेटी फराह खान (Farah Khan) ने पिता द्वारा जीनत अमान को पीटे जाने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त 9 या 10 साल की थीं और उन्हें इस बारे में खास याद नहीं है। हालांकि, यह सारी फेक स्टोरीज हैं। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में फराह खान ने आगे कहा-

मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सोशल मीडिया पर मेरे पिता द्वारा जीनत अमान को पीटने और उनकी आंख में चोट लगने की जो झूठी कहानी बार-बार सामने आती है, वह सब बकवास है, क्योंकि मेरे पिता ने कभी भी मेरी मां या अपनी किसी भी बेटी पर हाथ नहीं उठाया। वह ऐसे हिंसक व्यक्ति नहीं हैं जो किसी महिला पर हाथ उठाएं।

Sanjay Khan Zeenat aman

Zeenat Aman with Sanjay Khan- X

जीनत अमान को थी जेनेटिक बीमारी?

फराह खान का कहना है कि उनकी मां ने उन्हें बताया था कि जीनत अमान की मां को आंखों की बीमारी थी और उनकी एक आंख छोटी थी। इसलिए अभिनेत्री को जेनेटिक बीमारी थी, न कि वह जो लिखा गया है। उन्होंने यह भी कहा-

मेरी मां बहुत सच्ची इंसान हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पिता ने कभी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया। इसलिए मेरे पिता द्वारा उन्हें पीटने वाली यह बकवास बात पूरी तरह झूठ है। मुझे खुशी है कि आज मैं कैमरे पर यह बात कह पा रही हूं क्योंकि मैं यह साफ करना चाहती हूं कि यह सच नहीं है। मेरी मां मेरी तरह हैं, वह कभी मुझसे झूठ नहीं बोलेंगी।

जीनत की वजह से लगभग टूट गई थी संजय-जरीन की शादी?

फराह खान ने यह भी बताया था कि संजय खान और जीनत अमान के अफेयर के चलते उनकी मां को झटका लगा था। दोनों की शादी लगभग टूट गई थी। उसी दौरान उनकी मां ने जायेद (Zayed Khan) को जन्म दिया था और वह उसे व बाकी बच्चों को संजय खान के पास छोड़कर तीन महीने के लिए कहीं चली गई थीं।

फराह ने आगे बताया, "जब वह लौटीं तो बहुत शानदार लग रही थीं। मेरे पापा हैरान थे कि यह सब कैसे हुआ? मुझे लगता है कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि मेरी मां आजाद हैं और वह कहीं भी जा सकती हैं और अपनी मर्जी का काम कर सकती हैं। वह उन पर निर्भर नहीं थीं और इसी बात ने उन्हें वापस खींच लिया। उन्होंने बहुत गरिमापूर्ण व्यवहार किया। मेरी मां ऐसी इंसान नहीं हैं जो किसी के बारे में बुरा बोलें।"

यह भी पढ़ें- कभी चावल बेचता था वो मुस्लिम हीरो, फिर बना बजरंग बली का भक्त; ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगाई झड़ी

Sanjay Khan with first wife Zarine Khan

Sanjay Khan with first wife Zarine Khan- X

फराह खान ने मां के जीनत अमान संग लड़ाई की खबरों पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां कभी भी किसी महिला के साथ लड़ाई नहीं कर सकतीं और ना ही उन्हें पीट सकती हैं। उन्होंने कहा, "मेरी मां वैसी नहीं थीं। वह बहुत ही अच्छी इंसान हैं। यह खबरें झूठी हैं।" फराह का कहना है कि वह कभी भी जीनत को दोष नहीं देती थीं। वह हमेशा कहती थीं कि उनके पिता उनकी तरफ आकर्षित हुए।

यह भी पढ़ें- 3 अफेयर, पहले पति ने बुरी तरह पीटा, दूसरी शादी बनी जहन्नुम... 70s की बोल्ड बाला ने खोले जिंदगी के काले राज