अंडरवर्ल्ड के चलते Sanjay Gupta की टूटी थी शादी! तलाक के 7 साल बाद एक्स वाइफ संग ही दोबारा लिए थे सात फेरे
मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने कभी अपनी पत्नी अनुराधा गुप्ता को तलाक दे दिया था। इसकी वजह अंडरवर्ल्ड को ठहराया था।

संजय गुप्ता ने एक्स वाइफ से की थी दोबारा शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन
संजय गुप्ता का आखिरी इंटरव्यू चर्चा में
दोबारा शादी से जुड़ी स्टोरी का किया था जिक्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 59 साल की उम्र में उनका निधन ह गया। फिल्ममेकर के अचानक निधन से उनके परिवार और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
सोशल मीडिया पर लोग संजय गुप्ता को याद कर रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है जिसमें उन्होंने रिवील किया था कि उन्होंने तलाक के 7 साल बाद दोबारा अपनी एक्स वाइफ अनुराधा को प्रपोज किया था और उनसे शादी की थी।
दिलचस्प थी संजय गुप्ता की प्रेम कहानी
शायद ही आपको मालूम हो कि कई दिलचस्प कहानियों को पर्दे पर दिखाने वाले संजय गुप्ता की लव लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। पहले एक गलतफहमी की वजह से उनका तलाक हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी वाइफ का दिल दोबारा जीता और शादी की।
अंडरवर्ल्ड की वजह से टूटी थी शादी?
खुद हुसैन जैदी फाइल्स के पॉडकास्ट में संजय गुप्ता ने बताया था कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में उनके फंसने का असर उनकी शादी पर भी पड़ा था। उन्होंने अपनी पत्नी की सुरक्षा के लिए यह बात उनसे छुपाई थी। संजय गुप्ता ने बताया था-
क्योंकि मैं उन्हें नहीं बता सकता था कि मैं कहां जा रहा हूं। उन्हें लगता था कि मेरा कोई अफेयर है। मुझे उन्हें इससे बचाना था।" इसके अलावा उनकी शादी में और भी दिक्कतें थीं।

कैसे अनु को दोबारा किया था राजी?
संजय गुप्ता ने बताया था कि अलग होने के बाद भी उनका प्यार अनु के लिए कम नहीं हुआ। उन्होंने एक्स वाइफ को पाने के लिए फिर से कोशिशें की थीं। फिल्ममेकर ने बताया था-
मैं उनसे अलग तो हो गया था, लेकिन मेरा प्यार कभी कम नहीं हुआ। फिर एक दिन मैं उनके पास गया और उन्हें प्रपोज करते हुए कहा कि इस तरह जीने का क्या फायदा? तुम भी आगे नहीं बढ़ पाई हो और मेरे साथ भी यही हाल है, तो क्यों न हम एक और मौका लें। मैं किस्मत वाला था कि उन्होंने 'हां' कह दिया।
आपको बता दें कि संजय और अनुराधा ने ढाई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1997 को शादी की थी। हालांकि, 2003 में दोनों अलग हो गए और उनका तलाक हो गया। शादी टूटने के बावजूद संजय कभी भी उस रिश्ते से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने आने वाले सालों में अनुराधा को वापस पाने की कोशिश की और 2009 में दोनों ने एक बार फिर शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई अंडरवर्ल्ड पर फिल्में बनाने वाले निर्देशक Sanjay Gupta का निधन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।