विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt On Ranveer Singh: 'खलनायक' के रीमेक में रणवीर सिंह को नहीं देखना चाहते संजय दत्त, वजह है शॉकिंग

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 12:34 PM (IST)

Sanjay Dutt On Ranveer Singh संजय दत्त ने यह खुलासा अमेजन मिनी टीवी के शो केस तो बनता है में ...और पढ़ें

Sanjay Dutt Reveals Why He Does Not Want Ranveer Singh In Khalnayak Remake. Photo- Instagram
Sanjay Dutt Reveals Why He Does Not Want Ranveer Singh In Khalnayak Remake. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। केजीएफ 2 में विलेन अधीरा के किरदार में संजय दत्त ने इस साल खूब तारीफें बटोरीं। पर्दे पर खलनायकी करना संजय के लिए नया नहीं है। अपने लम्बे करियर में उन्होंने कई बार एंटी हीरो का किरदार निभाया है। नब्बे के दौर में आयी खलनायक हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों गिनी जाती है।

इस फिल्म में संजय के नेगेटिव किरदार को खूब पसंद किया गया था। अगर फिल्म को आज रीमेक किया जाए तो संजय की जगह कौन-सा एक्टर ले सकता है? इस सवाल का जवाब तो शायद तब ही मिलेगा, जब रीमेक की घोषणा होगी, मगर कौन एक्टर उनकी जगह नहीं ले सकता, इसका खुलासा संजय ने जरूर कर दिया है। 

रणवीर सिंह को नहीं बनना चाहिए खलनायक

यह भी पढें: Diwali OTT Movies: लाइगर, अम्मू, बिम्बिसार... हिंदी-अंग्रेजी के साथ इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ फिल्मों का धमाका

अमेजन मिनी टीवी के सेलेब्रिटी कॉमेडी शो में इस हफ्ते संजय दत्त मेहमान बनकर पहुंचे हैं। शो में सेलेब्स के वकील बने वरुण शर्मा ने खलनायक एक्टर को तीन विकल्प, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और विक्की कौशल, देते हुए पूछा कि खलनायक के रीमेक में आपका रोल किस एक्टर को नहीं करना चाहिए तो संजय ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

संजय ने कहा- रणवीर सिंह, वो आजकल कपड़े नहीं पहनता है। बस फिर क्या था, संजय के इतना कहते ही, हंसी की फुलझडियां छूटने लगीं।

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

कुछ दिनों पहले रणवीर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शयर की थीं। इसको लेकर खूब बवाल भी हुआ और रणवीर के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी थीं। संजय ने यहां उसी मामले पर चुटकी ली।  

शो में रितेश देशमुख जनता के वकील के रोल में दिखते हैं, जो सेलेब्स पर आरोप लगाते हैं। शो में सुगंधा भोसले ने अपने सर्किट एक्ट से संजय को खूब इंप्रेस किया। उन्हें देखकर संजय ने कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहा कि इतना खूबसूर सर्किट आज ही देखा मैंने। 

उठा संजय की 308 गर्लफ्रेंड्स का मुद्दा

View this post on Instagram

A post shared by amazon miniTV (@amazonminitv)

शो में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी रितेश देशमुख मजाक किया। फिल्म संजू में एक संवाद के जरिए बताया गया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं। रितेश ने इसी संवाद से क्लू लेते हुए संजय से पूछा कि साल में 365 दिन होते हैं, मगर गर्लफ्रेंड्स 308 ही... 57 मतलब, संडे ऑफ था। यह सुनते ही सब ठहाका लगाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Setu First Review: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें कैसी है फिल्म