विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali OTT Movies: लाइगर, अम्मू, बिम्बिसार... हिंदी-अंग्रेजी के साथ इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ फिल्मों का धमाका

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2022 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2022 05:47 PM (IST)

OTT Movies For Diwali Weekend ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी फिल्में दिवाली के मौके पर आ रही हैं जिनमें फैंस ...और पढ़ें

OTT Movies For Deewali Weekend. Photo- Instagram
OTT Movies For Deewali Weekend. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने हिंदी बेल्ट में ना सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफें भी हासिल की हैं। केजीएफ 2, आरआरआर से लेकर ताजा रिलीज कांतारा को इनके कंटेंट को लिए खूब सराहा गया।

दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों के प्रति इसी भरोसे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इनके दर्शकों की संख्या में इजाफा किया है और हिंदी बेल्ट में साउथ फिल्मों को जमकर देखा जा रहा है। जिन दक्षिण फिल्मों के हिंदी डब वर्जन रिलीज नहीं होते, उन्हें सबटाइटल्स के साथ देखा जाता है। दिवाली की लम्बी छुट्टियों में देखने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई साउथ फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।

19 अक्टूबर

नेटफ्लिक्स पर फैंटेसी कॉमेडी फिल्म द स्कूल फॉर गुड ईविल स्ट्रीम की जा रही है। यह अंग्रेजी में ही उपलब्ध होगी। इस फिल्म में सोफिया वायली, सोफिया एन कारुसो और लॉरेंस फिशबर्न मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Breathe InTo The Shadows 2 Release Date: इंतजार खत्म! इस तारीख को ब्रीदलेस करने आ रहे हैं अभिषेक बच्चन

प्राइम वीडियो पर तेलुगु फिल्म अम्मू रिलीज हो रही है। यह प्लेटफॉर्म पर पहली तेलुगु ओरिजिनल फिल्म है। कार्तिक सुब्बाराज इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि चारूकेश शेखर ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। इस ड्रामा थ्रिलर फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, नवीन चंद्र और सिम्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है।

20 अक्टूबर

ओके ओका जीविथम (Oke Oka Jeevitham) सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। यह ड्रामा, फैंटेसी, साइंस फिक्शन फिल्म है, जो तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म सर्वानंद और अमाला अक्कीनेनी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

21 अक्टूबर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगु फिल्म लाइगर अब हिंदी भाषा में स्ट्रीम की जा रही है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में फिल्म पहले ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म में विजय देवरकोंड और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। पुरी जगन्नाथ निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया।

बिम्बिसार तेलुगु भाषा की हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म है, जो जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नंदमूरि कल्याण राम, कैथरीन ट्रेसा, संयुक्ता मेनन और प्रकाश राज ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

23 अक्टूबर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ब्रह्मास्त्र 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने की खबरें हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी कोई जानकारी अभी साझा नहीं की गयी है। 

26 अक्टूबर

को अंग्रेजी फिल्म द गुड नर्स नेटफ्लिक्स पर आएगी। ये ड्रामा काइम जॉनर की फिल्म है। फिल्म में जेसिका चेस्टेन, एडी रेडमायने ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म का निर्देशन टोबियस लिंडहोल्म ने किया है।

यह भी पढ़ें: House Of The Dragon Season-1 Finale: खत्म हुआ किंग विसेरिस का सफर, इस तारीख को होगा पहले सीजन का फिनाले