विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी से सानिया मिर्जा ने शेयर की फोटो, रिसेप्शन की झलक आई सामने

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 24 Sep 2023 08:30 PM (IST)

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding फेमस कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ...और पढ़ें

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी से फोटो वायरल। photo-Instagram
Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी से फोटो वायरल। photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: राजनीति और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। कई बॉलीवुड हसीनाओं ने हैंडसम स्टार्स को छोड़ राजनेता से शादी की है। स्वरा भास्कर के बाद अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी कर ली है। 24 सितंबर को दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे। बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई सितारे इस शादी में शरीक हुए। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और मनीषा मल्होत्रा ने शादी से फोटोज शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो

परिणीति-राघव की शादी से सानिया ने दिखाई फोटो

सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ परिणीति की शादी में पहुंची हैं। परिणीति और सानिया बेस्ट फ्रेंड्स हैं। परिणीति की शादी में ब्राइड्समेड बनीं सानिया और अनम ने शादी से फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। 

मिरर सेल्फी में सानिया मिर्जा रेड और ग्रीन कलर के शरारा सेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने चोकर सेट और पोनीटेल से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, ग्रीन साड़ी में अनम मिर्जा कहर ढहा रही हैं।

मनीष मल्होत्रा ने भी दिखाया जलवा

परिणीति और राघव की शादी से फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी तस्वीर शेयर की है। फोटो में मनीष बेज कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में परिणीति मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगी।

परिणीति-राघव की रिसेप्शन की झलक

परिणीति और राघव की शादी के बाद अब उनकी रिसेप्शन की पार्टी चल रही है। सोशल मीडिया पर उनकी रिसेप्शन की झलक सामने आई है। तस्वीर में लीला पैलेस सुंदर लाइट्स से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही मेहमान पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि परिणीति और राघव ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल मई में सगाई की थी। 

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, लगीं बेहद खूबसूरत