विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, लगीं बेहद खूबसूरत

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 24 Sep 2023 06:59 PM (IST)

Parineeti Chopra Mehendi Unseen Photo आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने लाइफ पार्टनर राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन ...और पढ़ें

Parineeti Chopra की मेहंदी रस्म की फोटो वायरल। Photo-Instagram
Parineeti Chopra की मेहंदी रस्म की फोटो वायरल। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपने मंगेतर और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस की मेहंदी रस्म की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के झील किनारे बसे लीला पैलेस में शादी कर रहे हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब बस उनकी वेडिंग फोटोज का इंतजार है। शादी की फोटोज से पहले परिणीति की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की फोटो हुई वायरल 

22 सितंबर की रात को परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित की गई थी। हाल ही में, सिंगर अमनजोत कौर डॉली सिद्धू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति की मेहंदी रस्म से एक फोटो शेयर की है और एक्ट्रेस को शादी की बधाई दी है। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amanjot Kaur Dolly Sidhu (@dollysidhuofficial)

परिणीति चोपड़ा के मेहंदी लुक की बात करें तो वह ब्लू और व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा को परिणीति ने चोकर से स्टाइल किया है। पोनीटेल और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 

परिणीति चोपड़ा और राघव की संगीत सेरेमनी

23 सितंबर 2023 की रात को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने संगीत सेरेमनी को एन्जॉय किया। संगीत सेरेमनी में 90 के दशक और पंजाबी सॉन्ग बजे, जिस पर परिणीति और उनके पति राघव ने फुल मजे किए। अपनी संगीत में परिणीति को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। चोकर सेट और खुले बालो में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by pari-obsessed | naman (@parineetichopra_obsession)

वहीं, राघव चड्ढा ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे। उनकी संगीत की तस्वीरें भी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। 

यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो