विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की हीरोइन का एक कॉन्ट्रैक्ट ने बर्बाद किया था करियर, 29 साल से कहां और क्या कर रहीं Chandni?

Published: Sun, 06 Apr 2025 03:55 PM (IST)

सुपरहिट फिल्म सनम बेवफा की रुखसार याद हैं? सलमान खान (Salman Khan) के साथ लीड रोल निभाने वालीं चांदनी (Chandni) ...और पढ़ें

अब क्या करती हैं सनम बेवफा की एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अब क्या करती हैं सनम बेवफा की एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सनम बेवफा से चांदनी ने किया था डेब्यू
  2. 1994 में आई थी चांदनी की आखिरी फिल्म
  3. सिर्फ तीन साल तक चांदनी ने किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में आना तो आसान है, लेकिन नाम कमाना गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं है। कभी-कभी एक चूक भी अच्छे-खासे सितारे को गुमनामी के साये में ले जाती है। एक अभिनेत्री के साथ भी ऐसा ही हुआ था। एक अदाकारा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म से कामयाबी हासिल की, मगर ज्यादा टिक नहीं पाईं।

अखबार में एक ऐड आया जिसमें लिखा था कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए एक फ्रेश चेहरा चाहिए। एक अदाकारा ने इसे देखा और तुरंत ऑडिशन दे डाला। वह सिलेक्ट भी हुईं, फिल्म की और रातोंरात चमक गईं, लेकिन एक इश्यू ने उनका करियर अर्श से फर्श तक पहुंचा दिया।

सलमान के साथ किया था डेब्यू

हम बात कर रहे हैं सनम बेवफा फेम एक्ट्रेस चांदनी की। मैंने प्यार किया से स्टार बने सलमान खान ने 1991 में सावन कुमार तक की फिल्म सनम बेवफा में काम किया था। इस फिल्म से चांदनी ने डेब्यू किया था और सलमान के अपोजिट रुखसार की भूमिका निभाई थी। फिल्म में चांदनी की खूबसूरती ने लोगों का मन मोह लिया था।

यह भी पढ़ें- 1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये हसीना बन गई थीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, इस्लाम धर्म अपनाकर बदला था नाम!

Photo Credit - IMDb

कॉन्ट्रैक्ट के चलते खराब हुआ करियर

सनम बेवफा की कामयाबी के बाद चांदनी के पास फिल्मों की लाइन लगने वाली थी, लेकिन एक कॉन्ट्रैक्ट ने उनका करियर तबाह कर दिया। दरअसल, चांदनी जिनका असली नाम नवोदिता शर्मा है, उन्होंने सावन कुमार के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जिसके मुताबिक वह किसी और के साथ काम नहीं कर सकती थीं।

नहीं चली थीं चांदनी की ये फिल्में

चांदनी को करीब दो-तीन साल बाद इस कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा मिला था, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें 1942 अ लव स्टोरी, जय किशन और मिस्टर आजाद जैसी फिल्में तो मिलीं, लेकिन सनम बेवफा वाला चार्म नहीं रहा था। बढ़िया फिल्में न मिलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को गुडबाय कह दिया था। आखिरी बार एक्ट्रेस मिस्टर आजाद में नजर आई थीं।

अब कहां हैं चांदनी?

1994 के बाद चांदनी उर्फ नवोदिता शर्मा फिल्मों से गायब हो गईं। अब वह एक डांस टीचर हैं। उन्होंने 2016 में अमेरिका में रहने वाले सतीश शर्मा से शादी कर ली थी और वह ऑरलैंडो में एक डांस एकेडमी चलाती हैं।

यह भी पढ़ें- Farah Khan से सास सिलबट्टे पर पिसवाती थीं मसाला, शादी के बाद ससुराल में ऐसा था डायरेक्टर का हाल