विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal ने दिखाई Sam Bahadur की सक्सेस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें, मेघना गुलजार संग काटा केक

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 18 Jan 2024 07:01 PM (IST)

Sam Bahadur Success Party विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 50 दिन पूरे कर लिए ...और पढ़ें

सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी (Photo Credit: Instagram)
सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई।

अब हाल ही में, फिल्म की टीम ने इसके सफलता का जश्न मनाया, जिसमें इसके कलाकारों और क्रू ने भाग लिया। विक्की कौशल ने इसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Box Office Day 21: 'डंकी' के आते ही 'सैम बहादुर' की डूबी नैया, 21 वें दिन बस इतने लाख की हुई कमाई

सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी

आज 18 जनवरी को विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। इस पार्टी का आयोजन कल मुंबई में किया गया था, जिसमें फिल्म के कलाकार और क्रू ने भाग लिया। विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता को सैम बहादुर की निर्देशक मेघना गुलजार और निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिनेमाघरों में 50 दिन और अभी भी खेल रही है। बहुत खास यात्रा, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद'। दूसरी तस्वीर में विक्की और मेघना को कई लोगों के साथ मुस्कुराते हुए और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

हिट होने में हुई सफल

कल 17 जनवरी को सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस मौके का जश्न मनाने के लिए विक्की, सान्या मल्होत्रा, रोनी स्क्रूवाला और मेघना गुलजार ने सेलिब्रेटी डिनर किया। सैम बहादुर ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली थी। इस फिल्म के बावजूद 'सैम बहादुर' हिट होने में सफल रही।

100 करोड़ के करीब पहुंची मूवी

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर 42 दिन में 93.04 करोड़ का कारोबार कर लिया है। अब जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है।

यह भी पढ़ें: Meghna Gulzar Birthday: मेघना गुलजार के जन्मदिन पर 'सैम बहादुर' ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, यूं लुटाया प्यार