Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shah Rukh-सलमान को छोड़ इंस्टाग्राम ने इस एक्टर को किया फॉलो, बने बॉलीवुड के पहले स्टार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:52 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लाखों की तादाद में फैंस अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करते हैं। अब पहली बार इंस्टाग्राम ने खुद किसी बॉलीवुड सुपरस्टार को फॉलो किया है। बता दें कि यह सुपरस्टार शाह रुख खान सलमान खान नहीं है। बल्कि हाल ही में इस स्टार ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता है।

    Hero Image
    इस स्टार को किया इंस्टाग्राम ने फॉलो (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लाखों लोग अपने पसंदीदा स्टार्स को फॉलो करते हैं, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें जानना चाहते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को अभी तक फॉलो नहीं किया जाता था, लेकिन अब हाल ही में एक सेलिब्रिटी को पहली बार इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट ने फॉलो किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम के अकाउंट ने किया इस स्टार को फॉलो

    इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सलमान, शाह रुख, अक्षय को छोड़ कर जिसे फॉलो किया है उस इंडियन एक्टर का नाम विक्की कौशल है। इंस्टाग्राम अकाउंट के 665 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद अगर किसी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, उन्हें 615 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम सिर्फ 81 लोगों को ही फॉलो करता है और विक्की कौशल उनमें से एक हैं। वह इंस्टाग्राम से ऐसी मान्यता प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Dunki Worldwide Collection: 'सालार' के आगे 'डंकी' ने दुनियाभर में छाप डाले इतने करोड़, जानिए- SRK की फिल्म का हाल

    सैम बहादुर के बाद मिली सफलता

    इंस्टाग्राम पर यह एक और उपलब्धि हासिल करते ही विक्की कौशल की लोकप्रियता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। हाल ही में, विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आए थे। यह फिल्म हर किसी को काफी पसंद आई और इसी मूवी ने एक्टर की सफलता में चार चांद लगा दिए। इसके बाद वह शाह रुख खान के साथ 'डंकी' में भी दिखे। बता दें कि इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के 16.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    सैम बहादुर ने किया अच्छा कलेक्शन

    सैम बहादुर ने सिनेमाघरों में 'एनिमल' के साथ 1 दिसंबर को एंट्री मारी थी। 21 दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.9 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Worldwide Collection: विक्की कौशल की फिल्म की लगी लॉटरी, 'सैम बहादुर' 100 करोड़ क्लब में शामिल