सलमान ने वादियों में फिर शुरू की बजरंगी भाईजान' की शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान ने ईद पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। 2002 के 'हिट एंड रन' केस में मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्टर को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। जमानत
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने ईद पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।
रणबीर का अगले साल शादी का इरादा नहीं
2002 के 'हिट एंड रन' केस में मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्टर को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। जमानत पर छूटे सलमान पांच दिन तक कश्मीर में अपनी फिल्म को शूट करेंगे।
सलमान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं। दोनों ने साथ में इससे पहले 'बॉडीगार्ड', 'क्योंकि' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में काम किया है।
'जोधा अकबर' के बारे में ये क्या कह गए रणबीर कपूर!
पिछले साल 3 नवंबर को 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग दिल्ली में शुरू हुई थी। फिर राजस्थान के झुनझुनु जिले में भी स्कूली बच्चों के साथ इसे शूट किया गया था।
'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान सलमान खान के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। दोनों ने 2012 में सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' दी थी। कश्मीर शेड्यूल के पूरा होने के बाद सलमान खान एक बार फिर से सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का काम सोनम कपूर के साथ शुरू करेंगे।