Koffee With Karan के आखिरी सीजन के पहले गेस्ट होंगे सलमान खान, 10 साल बाद शो पर कर रहे वापसी
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन में सलमान खान लगभग एक दशक बाद वापसी कर रहे हैं।
-1791859028823_m.webp)
कॉफी विद करण का आखिरी सीजन
HighLights
सलमान खान की 'कॉफी विद करण' में धमाकेदार वापसी
शो का नौवां सीजन जियो हॉटस्टार पर होगा स्ट्रीम
सलमान के एक बयान पर खूब हुई थी चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करण जौहर (Karan Johar) ने कुछ समय पहले ही अनाउंस किया था कि वो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) का आखिरी सीजन होस्ट करने वाले हैं। उनके शो का 9वां टॉक सीजन 14 अक्टूबर 2026 से जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने जा रहा है।
वहीं अब शो से पहले गेस्ट का नाम भी सामने आ गया है। सलमान खान लगभग एक दशक बाद 'कॉफी विद करण' में वापसी कर रहे हैं। और शो के नौवें सीजन के नए प्रोमो में करण जौहर के साथ वो मजेदार बातचीत करते नजर आए।
सलमान खान होंगे शो के पहला गेस्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो के अंतिम सीजन के पहले मेहमान होंगे। ये शो काफी दमदार होने वाला है जहां सलमान अपने ह्यूमर से इसमें मजेदार तड़का लगाते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
प्रोमो में करण कहते हैं,'ये सीजन कहीं भी जा सकता है।' सलमान जवाब देते हैं, 'जा ही जा सकता है। ये तो गया है, गया है।' प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- 'एक आखिरी बार, जाते जाते भाई के साथ कॉफी।'
फैंस ने दिखाया उत्साह
सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर होने के तुरंत बाद, एक फैन ने कमेंट किया, 'वाह! बढ़िया इंसान की वापसी हो रही है।' दूसरे ने लिखा, 'ओह माय गॉड, इंतजार नहीं हो रहा,भाई वापस आ रहे हैं।'
View this post on Instagram
बता दें कि सलमान इससे पहले भी दो बार 'कॉफी विद करण' पर आ चुके हैं। पहली बार वो साल 2013 में सीजन 4 में नजर आए थे। इसमें वो अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे। इसके बाद 2016 में 'कॉफी विद करण' के सीजन 5 में अपने भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ नजर आए थे। यह शो का 100वां एपिसोड था और इसमें एक्टर के पिछले अपीयरेंस के कई यादगार पलों को फिर से दिखाया गया था।
सीजन 4 के दौरान, सलमान ने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि वह अभी भी वर्जिन हैं। जब करण ने बाद में उनके इस बयान का जिक्र किया, तो एक्टर ने कहा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
