विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajpal Yadav की बेइज्ज्ती नहीं सह पाए सलमान खान, होस्ट ने किया था अपमान; अब 'भाईजान' ने दिया करारा जवाब

Published: Tue, 07 Apr 2026 02:58 PM (IST)

रविवार को एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर किए गए एक मजाकिया कमेंट के बाद, सलमान खान उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सलमान खान

राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सलमान खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सलमान खान ने मंगलवार को अपने साथी एक्टर राजपाल यादव के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया। यह पोस्ट एक हालिया अवार्ड शो में की गई टिप्पणी के बाद आया है - जिसे राजपाल के चल रहे चेक बाउंस मामले का मजाक उड़ाने के तौर पर देखा गया।

क्या है मामला?

दरअसल रविवार को मुंबई में हुए स्क्रीन अवार्ड्स 2026 से, एक क्लिप सामने आई जिसमें, होस्ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले का जिक्र करते हुए एक कमेंट किया। होस्ट ने कहा, 'राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार है'। इस बात पर दर्शकों के साथ-साथ राजपाल यादव भी हंस पड़े।

यह भी पढ़ें- 'सलमान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते...', Rajpal Yadav ने काम न मिलने पर किया रिएक्ट 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस कमेंट पर जवाब देते हुए राजपाल थोड़ी देर रुके और फिर उन्होंने मुस्कान के साथ कहा, 'मसला तो सुन लो एक बार। मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है जिस पर दर्शकों ने आपत्ति जताई और होस्ट की बातों पर ट्रोलिंग कर दी। कई लोगों ने कहा कि होस्ट ने यह बहुत बेकार बात कही है।

 

सलमान खान ने किया सपोर्ट

इस घटना के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने अब एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने राजपाल यादव (RAJPAL Yadav) के लिए सपोर्ट दिखाया। उन्होंने लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है. और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है'।

 

स्क्रीन अवार्ड्स 2026 का आयोजन 5 अप्रैल को मुंबई में हुआ, जहाँ 'धुरंधर' (Dhurandhar) 14 पुरस्कारों के साथ उस रात का सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरी।

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामले?

अभिनेता राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के एक लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में फंसे हुए हैं। यह मामला 2010 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए लोन से जुड़ा है। पैसे चुकाने के कई वादे पूरे न होने के बाद, उन्होंने फरवरी 2026 में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके द्वारा नियमों का पालन न किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है, क्योंकि अभी भी 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बकाया है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Trailer: असरानी संग राजपाल-परेश के ठहाके; जबरा है भूत बंगला का ट्रेलर, लौट आए OG अक्षय कुमार