'सलमान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते...', Rajpal Yadav ने काम न मिलने पर किया रिएक्ट
9 करोड़ कर्ज मामले में राजपाल यादव की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज आगे आए थे। अब राजपाल यादव ने ...और पढ़ें

राजपाल यादव ने काम न मिलने पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हाल ही में काम न मिलने को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उनके बिना नहीं चल सकते हैं।
दरअसल, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान राजपाल यादव के घर गईं जहां दोनों ने साथ में काम किए अनुभव और कुछ किस्से शेयर किए। जब फराह ने पूछा कि क्या उनके पास अभी भी काम है या नहीं, तब एक्टर ने अपनी बात रखी।
राजपाल यादव के पास नहीं है फिल्में?
जब फराह खान, राजपाल यादव के घर पहुंची तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के सेट का किस्सा शेयर किया जिसमें राजपाल भी थे। उन्होंने बताया कि कैसे वह सीन के दौरान डांस कर रहे थे। इसके बाद फराह ने राजपाल से पूछा कि क्या उनके पास अभी काम है?
इस पर राजपाल यादव ने कहा, "1999 में आपके साथ काम शुरू हुआ था।" जब फराह ने पूछा कि क्या यह उनकी पहली फिल्म थी, तब राजपाल ने कहा कि उनकी पहली फिल्म शूल थी।
राम गोपाल की फिल्म से चमके राजपाल
राजपाल यादव ने कहा कि एक तरफ कहो ना प्यार है, ऋतिक रोशन को मिल रहा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, राकेश रोशन जी को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिल रहा है और दूसरी तरफ राजपाल यादव को जंगल के लिए बेस्ट एक्टर फॉर नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड (स्क्रीन अवॉर्ड्स) मिल रहा। तो इंडस्ट्री ने 2000 में इतना सब कुछ दे दिया कि अगर मैं 500 जन्म भी लूं तो भी 200 फिल्में कम से कम रिलीज हैं सब मिलाकर।"
यह भी पढ़ें- 'फिर जेल भेज दो....' Rajpal Yadav चेक बाउंस मामले में सुनवाई के दौरान हुए भावुक, जज ने लगाई फटकार
राजपाल के बिना नहीं चल सकते अक्षय-सलमान?
जब फरहान ने पूछा कि उन्हें लगता है कि आपने प्रियदर्शन के साथ ही करीब 100 फिल्में कर ली होंगी, तब राजपाल ने कहा कि उन्होंने राम गोपाल, प्रियदर्शन और डेविड धवन के साथ उन्होंने हाफ सेंचुरी मार ली है। इसके बाद फराह ने कहा कि सलमान खान को भी तेरे बिना नहीं चलता। इस पर राजपाल ने फराह की बात पर सहमति जताते हुए अक्षय-सलमान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि शाह रुख के साथ भी उन्होंने 3-4 फिल्में कीं।
