'अब सबके पैसे लौटेंगे...'Rajpal Yadav ने लिया बड़ा फैसला, कई स्टार्स ने की थी कॉमेडियन की मदद
अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने चेक बाउंस मामले में मिली मदद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। ...और पढ़ें
-1775048309441_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले दिनों काफी चर्चा में थे। एक्टर को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस के मामले में कुछ समय तिहाड़ जेल में काटना पड़ा। हालांकि भतीजी की शादी के लिए उन्हें 16 फरवरी को दिल्ली हाइकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।
इन एक्टर्स ने की थी राजपाल यादव की मदद
इस बीच कई लोगों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया जिसमें सबसे पहला नाम सोनू सूद का आता है। इसके बाद सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और मीका सिंह का भी नाम सामने आया। शामिल हैं। लेकिन जेल से आने के बाद भी राजपाल यादव ने इस मामले में कोई बात नहीं की थी ना ही उन्होंने ऐसा कुछ बताया कि उन्हें कितने रुपये की मदद मिल चुकी है।
-1775048730079.jpg)
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को कर्जे से मुक्त करवाने के लिए एकता कपूर ने उठाया बड़ा कदम, Akshay Kumar के सामने दिया पूरा पैसा!
राजपाल यादव ने सभी को कहा धन्यवाद
अब लंबे समय बाद एक्टर ने इस बारे में बात की और सभी को धन्यवाद दिया। कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया से आशीर्वाद मिल रहा था। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और संतों से इतना प्यार मिला जैसे फीफा वर्ल्ड कप में गोल हो रहे हों।” राजपाल यादव ने आगे कहा कि यह प्यार हमेशा बना रहे। उन्होंने वादा किया कि वे इस कर्ज को पूरी जिंदगी चुकाने की कोशिश करेंगे कभी आंखों में अंजन बनकर, कभी दांतों में मंजन बनकर और कभी मनोरंजन देकर लोगों का दिल जीतकर।
-1775048751450.jpg)
इसके अलावा राजपाल यादव ने कुछ लोगों का नाम लेकर उन्हें खासतौर पर शुक्रिया कहा। उन्होंने अपने 'भाई' सोनू सूद, तेज प्रताप यादव और राव इंदरजीत सिंह जी का जिक्र किया। साथ ही बच्चों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी पिग्गी बैंक तोड़कर मदद की।
राजपाल यादव ने अपने फिल्मी करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। साल 1999 में उन्होंने शूल फिल्म से शुरुआत की और इसके बाद साल 2000 में जंगल में खलनायक की भूमिका में नजर आए। हालांकि 'हंगामा', 'फिर हेरा फेरी' और 'ढोल' जैसी फिल्मों से वो कॉमेडी किंग बन गए।
