विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajpal Yadav को कर्जे से मुक्त करवाने के लिए एकता कपूर ने उठाया बड़ा कदम, Akshay Kumar के सामने दिया पूरा पैसा!

Published: Sat, 28 Mar 2026 03:00 PM (IST)

एकता कपूर ने हाल ही में राजपाल यादव के सिर से 9 करोड़ का कर्जा उतारने के लिए बड़ा कदम ...और पढ़ें

एकता कपूर ने की राजपाल यादव की मदद/ फोटो- Instagram

एकता कपूर ने की राजपाल यादव की मदद/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव के लिए बीता महीना काफी मुश्किलों भरा रहा है। साल 2010 के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 5 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हालांकि, 12 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी।

राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब हाल ही में निर्माता एकता कपूर ने भी उन्हें एक बड़ी धनराशि ऑफर की है।

एकता कपूर ने राजपाल यादव को दिए इतने लाख रुपये

एकता कपूर, राजपाल यादव और वामिका गब्बी हाल ही में अक्षय कुमार के सोनी टीवी के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' (Wheel of Fortune) में अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने मजेदार गेम्स खेले और एकता कपूर ने शो में जीती हुई अपनी पूरी की पूरी इनामी राशि राजपाल यादव को देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- जेल से रिहा होने के बाद Rajpal Yadav को आई मददगारों की याद, तेज प्रताप के लिए कही ये बात

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में कई कठिन सवालों के जवाब देकर 1 लाख 66 हजार रुपये जीते थे और उन्होंने यह पूरी की पूरी धनराशि मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को देने का ऐलान कर दिया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 2.20.48 PM

दूसरी पार्टी राजपाल यादव को जेल भेजना चाहती थी

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2012 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए दिल्ली की 'मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' फर्म से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। राजपाल ने कोर्ट में यह दावा किया था कि दूसरी पार्टी को बदले में अपना पैसा वापस नहीं चाहिए था, उन्हें सिर्फ मुझे जेल भेजना था।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 2.20.56 PM (1)

राजपाल यादव ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए यह भी कहा था कि जब वह जेल गए थे, तब उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी। यह सारा विवाद तभी खत्म हो जाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने कानूनी तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फिल्म 22 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, न कि 5 करोड़ में, इसलिए उन्हें 17 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि राजपाल यादव के वकील ने उनकी नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी, हालांकि, कोर्ट ने उन्हें फिलहाल अंतरिम जमानत की ही मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें- जब पुल पर असली भूत देखकर Rajpal Yadav की हालत हुई खराब, बोले- 'हम सब चीख कर भागने लगे थे'