विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान कश्मीर में कर रहे हैं ‘रेस3’ की शूटिंग, सीएम से भी मिले, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 25 Apr 2018 09:16 AM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 06:34 AM (IST)

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही ‘रेस3’ का कुछ काम सलमान के केस की वजह से बाकी रह गया था जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

सलमान ख़ान कश्मीर में कर रहे हैं ‘रेस3’ की शूटिंग, सीएम से भी मिले, देखें तस्वीरें
सलमान ख़ान कश्मीर में कर रहे हैं ‘रेस3’ की शूटिंग, सीएम से भी मिले, देखें तस्वीरें

मुंबई। सलमान ख़ान इन दिनों कश्मीर में हैं जहां वो अपनी फ़िल्म ‘रेस3’ की शूटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को सलमान की फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कश्मीर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान ख़ान का टशन साफ़ देखा जा सकता है। सलमान इस दौरान जम्मी और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती से भी मिले।

गौरतलब है कि काला हिरण शिकार केस में सलमान को जेल से जमानत मिलने के बाद उनके विदेश जाने पर कुछ समय के लिए रोक लगाई गयी है और इसी वजह से वो अपनी आने वाली फ़िल्म ‘रेस3’ का शेड्यूल चेंज कर कश्मीर पहुंच गए हैं। हालांकि, 25 मई से 10 जुलाई तक उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दे दी गई है। ख़बर है कि इस दौरान वो कनाडा, नेपाल और अमेरिका समेत कुछ और देशों में फ़िल्म की शूटिंग करेंगे! बहरहाल, कश्मीर से आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सलमान का अलग अंदाज़!

यह भी पढ़ें: सलमान खान...हिमालय की गोद में !

आप देख सकते हैं सलमान खुली जीप में ड्राइवर सीट पर बैठे हुए हैं। पहली तस्वीर में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नज़र आ रहे हैं! जबकि सलमान के पीछे सेना के कुछ जवान भी स्टेन गन लिए खड़े दिख रहे हैं! गोगल्स लगाये सलमान का यह टशन देखते ही बनता है। ख़बर है कि कश्मीर में फ़िल्म के एक गाने की भी शूटिंग की जायेगी।

यह भी पढ़ें: रुक्मिणी के दीवाने नील नितिन मुकेश के घर आ रहा नन्हा मेहमान, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही ‘रेस3’ का कुछ काम सलमान के केस की वजह से बाकी रह गया था जिसे अब पूरा किया जा रहा है। 'रेस 3' एक्शन फ़िल्म है जिसमें सलमान ख़ान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, साकिब सलीम, डेज़ी शाह और फ्रेडी दारुवाला जैसे सितारे नज़र आएंगे। रेस’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फ़िल्म है जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। बता दें कि मंगलवार को सलमान फ़िल्ममेकर रमेश तुर्रानी समेत जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती से भी मिले।