Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर आए सामने, फैंस बोले- 'अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है'

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 03:41 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार की सुबह गोलीबारी की गई। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सलमान खान के घर पर चली गोलीबारी की घटना ने फैंस के बीच भाईजान के लिए चिंता बढ़ा दी है।इस बीच अब सोमवार को एक्टर ने घटना के बाद पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    Hero Image
    गोलीबारी के बाद सलमान खान ने शेयर किया पहला पोस्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान घर पर गोलीाबरी की घटना के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि, भाईजान के फैंस को उनका अंदाज काफी कैजुएल लग रहा है। रविवार की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी की गई। इसके बाद अब सोमवार को उन्होंने घटना के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान अपने फैंस के बीच दंबग खान की इमेज रखते हैं। हालांकि, उनके घर पर चली गोलीबारी की घटना ने फैंस के बीच भाईजान के लिए चिंता बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan क्यों नहीं छोड़ते गैलेक्सी अपार्टमेंट का छोटा-सा फ्लैट? 'टाइगर' ने बताई थी भावुक करने वाली वजह

    सलमान ने शेयर किया पहला पोस्ट

    सलमान खान ने फैंस घटना के बाद उनकी अपडेट जानने के लिए परेशान थे, लेकिन उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया। वहीं, अब भाईजान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने वीडियो में घटना का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने ये वीडियो अपने जिम प्रोडक्ट्स के ब्रैंड प्रमोशन के लिए शेयर किया है।

    हजारों फैंस ने किए कमेंट

    सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस ने हजारों कमेंट किए हैं। फैंस भाईजान के लिए अपनी चिंता जाहिर की और उन्हें सलामत रहने की दुआएं दीं। हालांकि, कुछ लोगों को सलमान खान का वीडियो अपडेट देना का कैजुएल तरीका लगा। एक्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "भाई का अपडेट देना का तरीका थोड़ा कैजुअल है।"

    यह भी पढ़ें- Salman Khan: घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    रिंकू धवन भी जताई चिंता

    सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाईजान से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।" एक अन्य यूजर ने कहा- "पूरे हिंदुस्तान की दुआ आपके साथ है।" एक्टर के पोस्ट पर बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रिंकू धवन ने भी कमेंट किया और कहा, "आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की कामना करती हूं।"