विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान, संजू और माधुरी को नहीं आई याद, इस फिल्म ने पूरे किये 25 साल

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 05:00 PM (IST)

आमतौर पर छोटी छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले ये सितारे आज चुप थे। शाम के पौने पांच बजे तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रेम त्रिकोण की बेहतरीन मिसाल यानि संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'साजन' ने आज 25 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1991 में रिलीज हुई लॉरेंस डिसूजा निर्देशित ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और आज भी जब इसके गाने गूंजते हैं तो लोगों के दिल रोमांटिक हो जाते हैं।

फिल्म साजन में अमन , पूजा और आकाश की तिकड़ी को इमोशन के धागों में खूबसूरती से पिरोया गया था। गरीब-अमीर की दोस्ती में प्यार की दरार भी थी और बलिदान का जज़्बा भी। नदीम-श्रवण के संगीत से सजे फिल्म के नौ गाने सुपर हिट रहे। कुमार शानू, एस पी बालासुब्रह्मण्यम , अलका याग्निक और पंकज उधास के गाये गाने भी लोगों जुबां पर चढ़े हुए हैं। कहते हैं कि संजय दत्त और सलमान खान साजन की रिलीज के समय अपने करियर की बुलंदियों पर थे और फिल्म के बाद से उनकी दोस्ती रीयल लाइफ में और गहरी हो गई। 'साजन, 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बनी थी।

रातो-रात सुपर स्टार बन गया इस स्टार का 'बॉडीगार्ड'

लेकिन इतना सब होते हुए भी इस रोमांटिक तिकड़ी को आज 'साजन' की याद नहीं आई। आमतौर पर छोटी छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले ये सितारे आज चुप थे। शाम के पौने पांच बजे तक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स 'साजन' के इस 25वे 'बर्थडे' की खुशियों में शामिल नहीं हुए थे। उम्मीद है संजय दत्त , सलमान खान और माधुरी दीक्षित के फैन्स अपने स्टार्स को इसकी याद जरूर दिलाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।