गणपति पूजा के दौरान Salman Khan से हुई गलती, अर्पिता ने टोका तो मासूमियत से हंस दिए भाईजान; वायरल हुआ वीडियो
गणपति विसर्जन से पहले सलमान खान से आरती के दौरान एक गलती हो गई, जिसे उनकी बहन अर्पिता खान ने ...और पढ़ें

सलमान खान से गणपति की आरती के दौरान हुई गलती/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
सलमान खान ने गणपति बप्पा की उल्टी आरती की
अर्पिता खान ने सुधरवाई बड़े भैया की गलती
वरूण शर्मा संग मस्ती करते हुए दिखें सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान बीते दिन मंगलवार को परिवार संग भाई सोहेल खान के घर पर डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे। उनके साथ इस मौके पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी स्पॉट हुईं। गणपति विसर्जन से पहले सलमान खान और उनके पूरे परिवार ने मिलकर बप्पा की आरती की।
हालांकि, आरती के दौरान सलमान खान (Salman Khan)से एक गलती हो गई, जिसे तुरंत ही उनकी बहन अर्पिता खान ने सही करवाई। बप्पा की आरती करते हुए यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
सलमान खान से आरती के दौरान हुई गलती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा की आरती करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दबंग खान बप्पा की मूर्ति के आगे खड़े हुए हैं और गलत तरह से (राइट से लेफ्ट की दिशा में आरती) थाल घुमा रहे हैं। इस दौरान अर्पिता भाई चिल्लाती हुई दिखाई दीं, लेकिन तेज मंत्रोच्चारण के कारण सलमान उनकी आवाज नहीं सुन पाए और बप्पा की भक्ति में लीन दिखे।
इसके बाद अर्पिता आगे आई और उन्होंने सलमान खान को तुरंत करेक्ट करते हुए आरती का थाल लेफ्ट से राइट डायरेक्शन में घुमाने के लिए कहा। सलमान खान ने तुरंत अर्पिता के कहने पर अपनी गलती सुधारी और प्यार से तिरछी निगाहों से उन्हें देखते हुए मासूम बच्चे की तरह मुस्कुराने लगे।
View this post on Instagram
सलमान के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट
गणपति पूजा के दौरान सलमान की गलती के बाद उनके चेहरे की नटखट मुस्कान ने हर किसी का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा,"ये तो बिल्कुल सच है कि भाईजान सुनते सिर्फ अर्पिता की हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई बात नहीं धीरे-धीरे भाईजान सीख जाएंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सलमान खान लगता है कहीं खोए हुए हैं, उल्टी आरती कर रहे हैं।"
#SalmanKhan To #VarunSharma itni wishes mat maang, Bappa itna nahi denge! 🤣☺️#GanpatiVisarjan pic.twitter.com/26eAXnF3AE
— OnlyBhaiMatters 😎 (@Akash16392) September 15, 2026
गणपति विर्सजन के दौरान का सिर्फ यही नहीं, बल्कि सलमान खान का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में फुकरे एक्टर वरूण शर्मा गणपति बप्पा के चरण को छूते हुए प्रेयर कर रहे हैं, तभी सलमान खान उन्हें मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि इतना लंबा मांगने से ज्यादा नहीं मिल जाएगा, जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस दिए।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की Maatrubhumi पर संकट के बादल, सेंसर बोर्ड की वजह से रिलीज पर लगा ग्रहण?
