विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरे साथ काम करने के लिए लड़कियां पति छोड़ देती हैं लेकिन Priyanka Chopra 'Bharat' छोड़ गईं -Salman Khan

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 03:35 PM (IST)

Salman khan कहते हैं’एक दिन Priyanka Chopra मेरे पास आई कहने लगी मेरी शादी होने वाली है तो मैं फिल्म Bharat में काम नहीं कर पाऊंगीl

मेरे साथ काम करने के लिए लड़कियां पति छोड़ देती हैं लेकिन Priyanka Chopra 'Bharat' छोड़ गईं -Salman Khan
मेरे साथ काम करने के लिए लड़कियां पति छोड़ देती हैं लेकिन Priyanka Chopra 'Bharat' छोड़ गईं -Salman Khan

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता Salman Khan ने उनकी आगामी फिल्म भारत को लेकर पत्रकारों से विशेष बातचीत की हैl इस मौके पर एक इंटरव्यू में जब उनसे फिल्म में पहले Priyanka Chopra के होने की बात को छेड़ा गया तो उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने बहुत वीरता का काम किया है कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ शादी कर ली हैl सलमान खान ने बातों-बातों में यह भी कहा कि अक्सर लड़कियां उनके साथ काम करने के लिए पति को भी छोड़ने को तैयार हो जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने तो इतनी बड़ी फिल्म Bharat छोड़ दी हैl

इस बारे में बताते हुए सलमान खान कहते हैं,’एक दिन प्रियंका चोपड़ा मेरे पास आई कहने लगी मेरी शादी होने वाली है तो मैं फिल्म Bharat में काम नहीं कर पाऊंगी फिर मैंने प्रियंका से कहा कि हम फिल्म की डेट को आगे कर लेते हैं लेकिन प्रियंका ने कहा उन्हें पता नहीं है कि उनकी शादी की तारीख और फिल्म की शूटिंग की तारीख का क्या होगीl जिसके बाद मैंने प्रियंका से कहा तो तुम फिल्म में काम करने के लिए ना कहने के लिए आई होl इस पर प्रियंका का उत्तर हाँ था फिर मैंने कहा, ठीक हैl’

इसके बाद सलमान खान ने प्रियंका को समझाने का प्रयत्न किया और कहा,’यह तुम्हारा खुद का निर्णय है कि तुम शादी कर रही होl तुमने इतना कठिन परिश्रम किया है इस करियर को ऊंचाई पर लेकर आने के लिएl इतने वर्षों से मेहनत कर रही हो और अब कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म को छोड़ कर जा रही होl अब तुम्हारे दिमाग में तो यह भी चल रहा होगा कि अगर तुम फिल्म में काम करने से मना कर दोगी तो सलमान अब तुम्हारे साथ काम कभी नहीं करेगाl इन सब बातों के बाद भी अगर तुम शादी करने का निर्णय ले रही हो तो यह भी बहुत बड़ा अच्छा कदम हैl आमतौर पर लोग इस फिल्म में मेरे साथ काम करने के लिए अपने पति को छोड़ देंगे लेकिन प्रियंका ने फिल्म को छोड़ दिया।'

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi के ट्वीट पर Amitabh Bachchan का आया रिएक्शन, दी है यह बड़ी नसीहत

गौरतलब है कि सलमान खान ने कहा है कि अगर कहानी अच्छी होगी तो वह प्रियंका चोपड़ा के साथ आगे भी काम करना चाहेंगेl प्रियंका चोपड़ा ने शादी के निर्णय के चलते भारत में काम करने से मना कर दिया थाl जिसके बाद इस फिल्म में आनन-फानन में Katrina Kaif को लिया गयाl इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैंl यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली हैl

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।