विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के फैंस को पड़ी ‘लाठी’, भाईजान के घर के बाहर बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 27 Dec 2022 10:00 PM (IST)

Salman Khan Fans Lathi Charge Video सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उन्हें विश करने के लिए हजारों फैंस ...और पढ़ें

Salman Khan, Salman Khan fans, lathi charge
Salman Khan, Salman Khan fans, lathi charge

 नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Fans Lathi Charge Video: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे विश कर रहे हैं। वहीं फैंस भी लगातार भाईजान पर प्यार लुटा रहे हैं। बीती रात सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने घर भाई के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई तस्वीर और वीडियो भी वायरल हुई। वहीं शाम होते होते एक्टर के फैंस हर साल की तरह उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उन्हें विश करने जा पहुंचे।

फैंस से मिलने पहुंचे सलमान खान

ऐसे में भाई जान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को झलक दिखलाई। एक्टर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। एक्टर की एक झलक पाकर फैंस बेहद खुश हुए, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो काफी हैरान कर देना वाला है।

सलमान के हजारों फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस बीच सलमान खान के घर का बाहर का एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस फैंस पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। इस क्लिप को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस वजह से पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा। हालांकि पुलिस की लाठीचार्ज में अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।  आपको बता दें कि हर साल भाईजान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर हजारों लोग उनकी एक झलक देखने को आते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनके फैंस देश में ही बल्कि विदेश में भी मौजूद है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्टर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सलमान खान की अगले साल यानी 2023 में दो फिल्में रिलीज होंगी। पहले सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे और बाद में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें- Salman Khan 57th Birthday: गैलेक्सी के बाहर बर्थडे की विश देने आए फैंस का सलमान खान ने किया अभिवादन

यह भी पढ़ें- Star Kids Debut In 2023: सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर समेत, ये स्टार किड्स करेंगे साल 2023 में बॉलीवुड डेब्यू