विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Star Kids Debut In 2023: सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर समेत, ये स्टार किड्स करेंगे साल 2023 में बॉलीवुड डेब्यू

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 27 Dec 2022 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2022 09:26 AM (IST)

Star Kids Debut In 2023 साल 2022 खत्म होने को है और नया साल शुरू होने को हैं। ऐसे कई ...और पढ़ें

Star kids debut, Khushi Kapoor, Suhana Khan
Star kids debut, Khushi Kapoor, Suhana Khan

 नई दिल्ली, जेएनएन। Star Kids Debut In 2023: महज 4 दिन बाद साल 2022  खत्म होने वाला है और नए साल 2023 की शुरुआत होने वाली है। हर कोई नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। आने वाले से हर किसी के लिए कुछ न कुछ खुशियां लेकर आने वाला है। ऐसे में ये साल कई स्टार्स किड्स के लिए भी खास होने वाला है। बॉलीवुड में कई स्टार किड्स 2023 में फिल्मी पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। फिल्मों में भले ही इनकी अब शुरुआत हो रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर सब एक से बढ़कर एक हैं। आईए जानते हैं कौन कौन साल 2023 में डेब्यू करने जा रहा है।

खुशी कपूर

कपूर परिवार से एक और शख्स डेब्यू करने के लिए तैयार है।  जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर इस लिस्ट में शामिल है। साल 2023 में खुशी कपूर डायरेक्टर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं।

सुहाना खान

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी पापा की तरह फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। खुशी कपूर के साथ वह भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू करने को तैयार है। इस साल फिल्म स्टार्स के पोस्ट भी रिलीज हुए थे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे है। शनाया कपूर के अलावा इसमे लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी डेब्यू करेंगे। शनाया कपूर ने 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं, जिसमे उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर लीड भूमिका में थीं।

अगस्त्य नंदा

महानायक अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगे।

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान भी करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता बमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी करेंगे। फिल्म की कहानी सैन्य बलों के इर्द गिर्द होगी। फिल्म के टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें  इब्राहिम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

अलिजेह अग्निहोत्री

सलमान खान की बहन अलवीरा की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री निर्माता सौमेंद्र पाधी के प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग को भी शुरू कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही कि अलीजेह की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।  

पश्मीना रोशन

राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन 'इश्क विश्क रिबाउंड' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क विश्क' का सीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी हैं।  यह फिल्म भी साल 2023 में रिलीज होगी।

पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' में  विवेक ओबेरॉय,  तनीषा मुखर्जी, मल्लिका शेरावत और शिविन नारंग के साथ काम कर चुकी है। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में अब जल्द साल 2023 में 'किसी की भाई किसी का जान' में खास भूमिका निभाएंगी।

जुनैद खान

आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म 'महाराजा' के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में जुनैद खान पत्रकार-सुधारक करसनदास मुलजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। ये अगले साल रिलीज होगी।

तनीषा संतोषी

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी साल 2023 में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'गांधी गोडसेः एक युद्ध' से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। हाल ही में इस फिल्म से तनीषा का फर्स्ट लुक जारी हुआ है।

आसमान भारद्वाज

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। बतौर निर्देशक आसमान अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पार्थ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर