विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Godfather Trailer Review: चिरंजीवी के दुश्मनों को मार भगाएंगे सलमान, 'भाईजान' की धांसू एंट्री देख फैंस गदगद

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2022 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:22 PM (IST)

Godfather Trailer Twiiter Review सुपरस्टार्स चिरंजीवी और सलमान की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर सामने ...और पढ़ें

Still of Salman Khan from Godfather Trailer
Still of Salman Khan from Godfather Trailer

नई दिल्ली, जेएनएन। Godfather Trailer Twiiter Review तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार चिरंजीवी की मच अवेटेड मूवी 'गॉडफादर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले चिरंजीवी और सलमान पर फिल्माया गाना 'थार मार' जारी किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब ट्रेलर को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म सलमान खान का साउथ डेब्यू है, जो कि 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भले ही उनका रोल छोटा है, लेकिन ट्रेलर में उनकी धांसु एंट्री देख फैंस गदगद हो गए हैं और रिलीज से पहले ही उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं।

सलमान खान का कटआउट लगाया गया है, जिस पर ड्रोन से फूल बरसाए जा रहे हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस की 'गॉडफादर' में चिरंजीवी के साथ सलमान को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

ट्रेलर में दिखे सलमान और चिरंजीवी

सलमान पर फैंस के ऑल ओवर रिएक्शन से पहले बात करते हैं फिल्म के ट्रेलर की। ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिरंजीवी का किरदार ब्रह्मा बेहद पॉपुलर है। लेकिन राजनीति में होने की वजह से उनके काफी दुश्मन भी हैं। वह अपने दुश्मनों से बखूबी लड़ते भी हैं, लेकिन मजा तब आता है जब सलमान खान की एंट्री होती है। दुश्मनों संग चिरंजीवी की लड़ाई में सलमान खान उनकी मदद करते हैं। ट्रेलर तो कमाल का है और साथ ही कमाल है सलमान खान की एंट्री।

सलमान पर फैंस का रिएक्शन

अब बात करते हैं सलमान खान को लेकर फैंस के रिएक्शन की। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सलमान को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि सलमान और शाहरुख का कंपैरिजन भी किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड डायरेक्टर्स को साउथ डायरेक्टर्स से सीखना चाहिए कि अपने हीरो को कैसे प्रेजेंट किया जाता है।' फैन ने 'जवान' से शाहरुख खान और 'गॉडफादर' से सलमान खान की फोटो शेयर करते यह तुलना की। वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'नॉर्थ हो या साउथ, इंडिया के सबसे बड़े मेगास्टार सलमान खान पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सेलिब्रेट किए जाते हैं।'

धमाल मचाएंगे चिरंजीवी और सलमान!

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ साउथ डायरेक्टर ही सलमान खान की डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस को जस्टिफाई कर सकते हैं।' सलमान की तारीफ में ये भी कहा गया है, 'इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान को इस तरह प्रेजेंट किया गया। गॉडफादर के क्लाइमेक्स सीन में सलमान खान और चिरंजीवी धमाल मचाने वाले हैं।'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: इतिहास में पहली बार बिग बॉस में हो रहे हैं ये तीन बड़े बदलाव, धुंआधार कमाई करेगा सलमान का शो!