विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूलिया और अरबाज़ के साथ सलमान ख़ान ने दिखाया वेट लिफ्टिंग में दम, वीडियो शेयर कर दी ये नसीहत

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 19 Jan 2019 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 09:14 AM (IST)

हाल ही में सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फ़िल्म भारत के सेट पर क्रिकेट खेलते ...और पढ़ें

यूलिया और अरबाज़ के साथ सलमान ख़ान ने दिखाया वेट लिफ्टिंग में दम, वीडियो शेयर कर दी ये नसीहत
यूलिया और अरबाज़ के साथ सलमान ख़ान ने दिखाया वेट लिफ्टिंग में दम, वीडियो शेयर कर दी ये नसीहत

मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान ख़ान हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सलमान अपनी फ़िल्म भारत के लिए ख़बरों में हैं। इस बीच रविवार को उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें उनका एक अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है। उनके साथ अरबाज़ ख़ान और यूलिया वंतूर भी हैं।

दरअसल सलमान अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन से जुड़े एक इवेंट में फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते नज़र आये। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सलमान ख़ान लेट कर वेट लिफ्टिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके सिराहने एक ट्रेनर भी है जो इस बात का ध्यान रख रहा है कि किसी गलत मूवमेंट से सलमान को कोई नुक्सान न पहुंचे! वैसे भी सलमान अपने फिटनेस का खूब ध्यान रखते हैं और यही वजह है कि 50 साल से ज़्यादा की उम्र में भी वो एकदम फिट और हिट हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, मांगी आपकी मदद

इसके अलावा सलमान ने सोशल मीडिया में इसक एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो वेट लिफ्टिंग करते नज़र आ रहे हैं! उन्होंने वीडियो के साथ एक मैसेज भी लिखा कि- 'रोज़ करते हो तो करो और ट्रेनर के बिना नहीं करो'। देखें उनका यह वीडियो-

सलमान के अलावा अरबाज़ ख़ान भी वेट लिफ्टिंग की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। अरबाज़ को देखकर लग रहा है कि यह कोई फिटनेस चैलेंज नहीं बल्कि मस्ती और मज़ाक के लिए वो यूं ही वेट लिफ्टिंग के साथ पोज़ दे रहे हैं!

सलमान की ख़ास दोस्त यूलिया वंतूर भी मौके पर नहीं चुकीं और लगे हाथ वो भी वेट लिफ्टिंग के लिए खुद को आज़माती दिखीं!

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सभी कितने खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सभी ने इस मूमेंट को काफी इंजॉय किया।

यह भी पढ़ें: 83 साल के धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जोड़ी आज भी है fabulous, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

हाल ही में सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फ़िल्म भारत के सेट पर क्रिकेट खेलते हुए नज़र आये थे। ज़ाहिर है सलमान मौका मिलने पर मस्ती का कोई अवसर नहीं गंवाते और ऐसा आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं।