विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:47 PM (IST)

Salman Khan ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर से फोन करके माफी मांगी है, आइए जानते हैं आखिर क्यों?

सलमान खान और श्रद्धा कपूर की तस्वीर

सलमान खान और श्रद्धा कपूर की तस्वीर

HighLights

  1. सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी

  2. दोनों की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

  3. सलमान खान को किस बात का हुआ अफसोस 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईथा' 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है। इस महाक्लैश पर जब सलमान खान से पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है? तो 'भाईजान' ने एक दिलचस्प बात का खुलासा कर दिया।

सलमान ने श्रद्धा कपूर के फोन करके मांगी माफी

सलमान खान (Salman Khan) ने कहा कि अगर उन्हें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म के बारे में पहले से पता होता, तो वे इस टकराव से बचते। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद एक्ट्रेस को फोन करके माफी मांगी और उनके प्रोजेक्ट को अपना समर्थन देने की बात कही।

ईथा (Eetha) के साथ टकराव पर सलमान

एबीपी को दिए इंटरव्यू में सलमान ने माना कि अगर उन्हें श्रद्धा की फिल्म के बारे में पता होता, तो वे 4 दिसंबर को अपनी फिल्म रिलीज करने से बचते। सलमान ने कहा, 'जब हमने 4 दिसंबर की तारीख घोषित की, तो मुझे नहीं पता था कि उसी दिन श्रद्धा की फिल्म भी आ रही है। मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता, तो मैं श्रद्धा की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता'।

dabangg (1)

सलमान को हुआ अफसोस

अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने श्रद्धा से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके माफी मांगी। सलमान ने कहा, 'मैंने उससे बात की, उसे फोन किया। मैंने उसे बचपन से बड़ा होते देखा है। मैंने उससे कहा, 'मुझे सच में बहुत अफसोस है, मुझे पता नहीं था।' सलमान ने बताया कि अभिनेत्री ने उनसे कहा, 'नहीं-नहीं सर, दोनों फिल्मों के रिलीज होने के लिए काफी जगह है'। इस पर सलमान ने जवाब दिया, 'बहुत बढ़िया, मुझे खुशी है'।

सलमान ने की 'ईथा' देखने की अपील

सलमान ने फिल्मों के टकराव को लेकर अफसोस ही नहीं जताया बल्कि लोगों से श्रद्धा की फिल्म देखने की अपील भी की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईथा की टीम को शुभकामनाएं दीं।

eetha (3)

'मातृभूमि' के बारे में

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) एक वॉर ड्रामा है, जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनाया गया है।

'ईथा' के बारे में 

दूसरी ओर, 'ईथा' एक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। यह फिल्म मशहूर मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने Dabangg 4 पर लगाई मुहर, बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरेंगे 'चुलबुल पांडे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।