फिल्म दबंग में सलमान ख़ान की मूंछ शत्रुघ्न सिन्हा से प्रेरित है, विनोद खन्ना ने भी की थी तारीफ
सलमान ख़ान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सुपरहिट फिल्म दबंग में जहां एक ओर आपको सलमान ख़ान की जबरदस्त परफॉर्मेंस याद होगी वहीं फिल्म में उनकी मूंछ भी याद होगी। अब इस मूछ का कनेक्शन शत्रुघ्न सिन्हा से है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इस कनेक्शन के बारे में खुद बता रही हैं सोनाक्षी जो इस फिल्म का अहम हिस्सा थी।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान ख़ान के साथ 'द-बैंग' टूर से जुड़े इंटरव्यू के दौरान एक खुलासा किया कि फिल्म दबंग में सलमान ख़ान की मूंछ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से प्रेरित है। इस बारे में बताते हुए सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'सलमान ख़ान को मेरे पिता की नकल करना पसंद है। अभी भी देखिये वह वैसा ही कर रहे हैं। फिल्म दबंग में सलमान की मूंछ मेरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा से ही प्रेरित थी। जब मैंने उन्हें सलमान को इस लुक में देखा तो मैंने कहा भी कि यह मेरी पहली फिल्म है और इसमें मेरे पिता के जैसी मूंछ रखने वाला हीरो होगा।' इस बारे में बताते हुए सलमान कहते हैं कि, 'मैंने उस फिल्म के लिए कई मूंछे रखी लेकिन कोई भी ठीक से जच नहीं रही थी। इसलिए मैं मूंछो के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा था। तभी मैंने शत्रुघ्न सिन्हा के अंदाज में मूंछे लगाई और वहां से विनोद खन्ना जा रहे थे। उन्होंने मुझे देखा और कहा सलमान यह मूंछ तुम पर जच रही है। इसके बाद अब उनकी बात कौन टाल सकता था। फिर मैंने आईने में देखा तो मुझे भी लगा वाकई यह मूंछ तो जच रही है।'
यह भी पढ़ें: पद्मावती दर्शन: इंतज़ार ख़त्म, गुरूवार के सूर्योदय के बाद पहली झलक
आपको बता दें कि, सलमान ख़ान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ भी हैं।