पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी
संत कबीर दास की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए एक फिल्म बनाई जा रही है जिसका टाइटल कबीरा (Kabira) है।

कबीर दास पर बन रही फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
संत कबीर की बायोग्राफिकल ड्रामा हुई कन्फर्म
अभिषेक शर्मा करेंगे फिल्म कबीरा का निर्देशन
कबीरा की शूटिंग को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कबीर दास ( Kabir Das) एक ऐसे कवि और संत थे जो अपने पदों और दोहों के जरिए अंधविश्वास, व्यक्ति पूजा, पाखंड और ढोंग का विरोध करते थे। उनके दोहे या कविता समय का महत्व बताते हैं, आत्म-निरीक्षण का ज्ञान देते और विनम्रता बनाए रखने की शिक्षा देते।
15वीं सदी के संत कबीर दास की जीवनी, दोहे और कविताएं आपने किताबों में जरूर पढ़ी होंगी, लेकिन अब उनकी कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। उन पर बन रही आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है।
कबीर दास पर बन रही है फिल्म
संत कबीर दास की फिलोसफल ड्रामा 'कबीरा' (Kabira) का ऐलान किया गया है। फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स कर रहे हैं, जिन्होंने इसका पहला पोस्टर भी जारी किया है। यह एक म्यूजिकल फिलोसफल फिल्म होगी जो संत कबीर दास के असाधारण जीवन को पर्दे पर दिखाएगी।
कबीरा में दिखाया जाएगा कि कैसे वह एक महान कवि, रहस्यवादी और समाज के विद्रोही थे, जिन्होंने धार्मिक कट्टरता, जाति-पाति के भेदभाव और इंसानियत को बांटने वाली सीमाओं को चुनौती देने का साहस किया।
कौन थे कबीर दास?
15वीं सदी में काशी (वाराणसी) में जन्मे कबीर दास की मां हिंदू बताई जाती हैं और वह एक मुस्लिम जुलाहा परिवार में जन्मे। मंदिर और मस्जिद दोनों ही जगहों से ठुकराए गए कबीर किसी एक धर्म से नहीं बंधे थे, फिर भी वे हर इंसान की आवाज बन गए। वे अपना पेट पालने के लिए कपड़े बुनते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे शब्द बुने जिन्होंने एक पूरे साम्राज्य को हिला कर रख दिया।

कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
'परमाणु' और 'तेरे बिन लादेन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा अब 'कबीरा' की कमान संभालेंगे। वह कबीर कालजयी दोहों व उनकी सीख को लोक संगीत, सूफी और शास्त्रीय संगीत के जरिए पेश करेगी। फिल्म का संगीत तनिष्क बागची संभालेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। हालांकि, रिलीज डेट या कास्टिंग को लेकर अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।