Move to Jagran APP

तैमूर और करीना के साथ छुट्टी पर सैफ़ अली ख़ान, देखें ताज़ा तस्वीरें

आये दिन सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर Taimur की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहती हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि तैमूर इस देश ही नहीं बल्कि दुनिया के..

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 08:12 AM (IST)
तैमूर और करीना के साथ छुट्टी पर सैफ़ अली ख़ान, देखें ताज़ा तस्वीरें
तैमूर और करीना के साथ छुट्टी पर सैफ़ अली ख़ान, देखें ताज़ा तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान अपनी स्टाइलिश पत्नी करीना कपूर ख़ान और चर्चित बेटे तैमूर के साथ बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। ख़बर है कि सैफ़ करीना और तैमूर के साथ अपने पुश्तैनी मकान पटौदी पैलेस छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। 

loksabha election banner

एयरपोर्ट पर सैफ़ अली ख़ान एक बार फिर अपने बेटे तैमूर को अपने कांधे पर बिठाए कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। आप देख सकते हैं रेड कैप पहने तैमूर अपने पापा के कांधे पर बैठे कितने रिलैक्स नज़र आ रहे हैं। जबकि सैफ़ भी गोगल्स लगाये काफी कूल लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जया बच्चन के बर्थडे पर जुटा बच्चन परिवार, ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं दिखीं साथ, देखें तस्वीरें

इस दौरान करीना कपूर भी बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में कैमरे में  कैद हुई हैं। करीना के ठीक पीछे तैमूर की नैनी भी नज़र आ रही हैं। वो भी परिवार के साथ इस यात्रा में शामिल हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही ये नैनी उनका ख्याल रख रही हैं। 

एयरपोर्ट पर तीनों की मौजूदगी से काफी चहल-पहल बनी रही। अक्सर सैफ़, करीना और तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने बाहर जाते रहे हैं। इस बार ये तीनों पटौदी पैलेस जा रहे  हैं। पटौदी पैलेस सैफ़ का पुश्तैनी घर है जो काफी भव्य है और इस महल में अक्सर सैफ़ क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के लिए सपरिवार जाते रहते हैं। इस तस्वीर में आप सैफ़-करीना और तैमूर का एक और कूल अंदाज़ देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फ़िल्म 83 के लिए उत्साहित रणवीर सिंह ने शेयर की अब यह तस्वीर, कहा- 'टॉप ऑफ़ द वर्ल्ड'

आये दिन सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहती हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि तैमूर इस देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.