अभी भी चाकू मारने वाली घटना से बाहर नहीं आ पाए हैं Saif Ali Khan, बोले - 'मैं आज भी जब देखता हूं...'
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने बांद्रा स्थित घर पर हुए चाकू हमले की घटना को याद किया ...और पढ़ें
-1789312587199_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी 2025 में मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के घर में एक शख्स ने हमला किया था। वह चाकू लेकर उनके घर में घुसा था और हमला किया था। एक्टर इस हमले में बुरी तरह घायल हुए थे।
यह घटना एक साल पहले हुई थी। अब एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि वह अभी भी इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब भी जब वह चाकू देखते हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया अलग होती है।
घटना से उबर नहीं पाए सैफ अली खान
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सैफ ने कहा,'हमने इस घटना को बहुत अच्छे से संभाला है। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा प्रभावित मेरी पत्नी थीं, जो आमतौर परबहुत संवेदनशील हैं। हम इससे जल्दी उबर गए। हालांकि, यह बहुत ही भयावह था। मैं अभी भी इससे पूरी तरह उबर नहीं पाया हूं क्योंकि अगर मैं चाकू देखता हूं, तो मैं थोड़ा घबरा जाता हूं...'
कैसा चाकू लेकर आया था हमलावर
उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा सोचते हैं कि वह कितने भाग्यशाली हैं कि चाकू टूट गया। अभिनेता ने कहा,'यह चाकू हमलों के इतिहास का सबसे खतरनाक चाकू था। अगर उसके पास रैम्बो जैसा असली चाकू होता, तो मैं मर चुका होता। अगर आप इसे चुभोते हैं, तो यह कहीं भी जा सकता है। मुझे हर जगह चोटें आईं, लेकिन इसने मुझे मारा नहीं। मैं अपनी किस्मत पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।'
-1789313079796.webp)
हैवान अभिनेता ने आगे कहा कि वह उस व्यक्ति को खुशी-खुशी माफ करना चाहेंगे, क्योंकि उनके अनुसार, ये घटनाएं असमानता और पैसों की कमी के कारण होती हैं। सैफ ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि उस व्यक्ति को पता नहीं था कि वह कहां है या क्या कर रहा है। अभिनेता ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।
बता दें कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार की हैवान हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म ने अभी तक 5.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- शनिवार को बदला Haiwaan की कमाई का गणित, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' के बीच Box Office पर की शॉकिंग कमाई
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई की कोर्ट सख्त, आरोपी की दलील खारिज
-1789313040820.webp)
