Move to Jagran APP

तैमूर कंट्रोवर्सी पर आया सैफ़ का जवाब- 'नाम के साथ देना चाहिए था डिस्क्लेमर भी'!

सैफ़ ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम तैमूर इसलिए रखा है क्योंकि उनके एक कज़िन का नाम भी तैमूर ही था। सैफ़ उससे काफी प्रभावित हैं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 10:39 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:50 AM (IST)
तैमूर कंट्रोवर्सी पर आया सैफ़ का जवाब- 'नाम के साथ देना चाहिए था डिस्क्लेमर भी'!
तैमूर कंट्रोवर्सी पर आया सैफ़ का जवाब- 'नाम के साथ देना चाहिए था डिस्क्लेमर भी'!

मुंबई। 20 दिसंबर, 2016 को सैफ़ अली ख़ान पापा बने और बड़े प्यार से उन्होंने बेगम करीना के साथ बेटे का नाम तैमूर अली ख़ान रखा, जिसको लेकर सोशल मीडिया में काफी बवाल मचा। सैफ़ को क्रिटिसाइज़ करने के लिए लोग सैकड़ों साल पीछे चले गए और तैमूर नाम के साथ जुड़े इतिहास का हवाला देते हुए सैफ़ को कोसने लगे। मगर, अब इस सारे विवाद पर पहली बार सैफ़ का जवाब आया है और वो बड़ा दिलचस्प है।

loksabha election banner

एक अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में सैफ़ ने तैमूर नाम रखने की वजह और विवादों पर खुलकर बात की। ख़ास बात ये है कि सैफ़ को उन लोगों से कोई गिला नहीं है, जिन्होंने इनके नन्हे बेटे के नाम को लेकर ऐसी बातें कीं, जो सभ्यता के दायरे में नहीं आतीं। सैफ़ का मानना है कि इससे डरने की ज़रूरत नहीं है। लोग लव जिहाद और नामों को लेकर बातें करते हैं। ये उनकी आवाज़ है, लेकिन चिंता करने जैसा कुछ नहीं है। सैफ़ इस बात से ख़ुश हैं कि उन्हें सपोर्ट करने वालों ने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्हें कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी।

इसे भी पढ़ें- अगर आर्यन-अबराम ने किया ऐसा, तो उनका सिर काट देंगे शाह रूख़ ख़ान

बताते चलें कि सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था। राइट विंग एक्टिविस्ट्स ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि एक आक्रमणकारी और अत्याचारी के नाम पर कोई अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है। उस वक़्त सैफ़ ने चुप्पी साध ली और बेटे के साथ अपना वक़्त बिताया।

इसे भी पढ़ें- ऋषि कपूर ने बायोग्राफी में खोले डैड राज कपूर की तीन राज़

अब सैफ़ मज़ाक़ में कहते हैं- ''मुझे एक डिस्क्लेमर लगाना चाहिए, जैसा कि फ़िल्मों में होता है कि किसी ज़िंदा या मृत व्यक्ति से समानता पूरी तरह से संयोग माना जाए। तैमूर नाम को लेकर सैफ़ ने कहा कि उनके बेटे का नाम Taimur है, जो पर्शियन वर्ड है और इसका मतलब आयरन होता है, जबकि लोग जिसकी बात कर रहे हैं, वो लफ़्ज़ Timur है।''

इसे भी पढ़ें- करण जौहर ने किया खुलासा, पापा बनने के लिए कर रहे ये प्लानिंग

सैफ़ ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम तैमूर इसलिए रखा है क्योंकि उनके एक कज़िन का नाम भी तैमूर ही था। सैफ़ उससे काफी प्रभावित हैं। बेटी सारा का नाम भी उन्होंने एक कज़िन से प्रभावित होकर रखा है। सैफ़ ने कहा कि करीना को उन्होंने कई नाम बताए, लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद तैमूर आया। पर्दे पर सैफ़ 'रंगून' में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें वो एक पूर्व एक्शन हीरो के रोल में हैं, जो एक एक्सीडेंट के बाद प्रोड्यूसर बन जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.