विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपोटिज्म के खिलाफ Saif Ali Khan का बेबाक बयान, इब्राहिम-सारा को बोले - 'मैं तुम्हारा हाथ पकड़कर नहीं ...'

Published: Sat, 18 Apr 2026 03:23 PM (IST)

सैफ अली खान ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर हाल ही में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने दोनों ...और पढ़ें

नेपोटिज्म के सख्त खिलाफ हैं सैफ अली खान/ फोटो- Instagarm

नेपोटिज्म के सख्त खिलाफ हैं सैफ अली खान/ फोटो- Instagarm

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा अक्सर गरमाता रहता है। जब भी किसी आउटसाइडर को साइडलाइन करके कोई बड़ी फिल्म किसी स्टारकिड की झोली में गिरती है, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके खिलाफ जमकर आवाज उठाते हैं।

अब हाल ही में, खुद एक बड़ी फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह बॉलीवुड में होने वाले इस भाई-भतीजावाद के सख्त खिलाफ हैं। सैफ ने इस विवाद पर और अपने बच्चों सारा और इब्राहिम को लेकर क्या कहा? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

'मैं एक सीमा तक ही बच्चों को सपोर्ट करूंगा'

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान दोनों ही हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। इब्राहिम ने पिछले साल फिल्म 'नादानियां'  से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद न सिर्फ उनके अभिनय की आलोचना हुई, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'वंशवाद' को लेकर लंबी बहस छिड़ गई।

अब सैफ ने स्वयं इस वंशवाद के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई है। हाल ही में अपनी बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा,

"मैं निश्चित तौर पर अपने बच्चों को सपोर्ट करूंगा, लेकिन उसकी भी एक तय सीमा है। मैंने इब्राहिम से भी साफ कह दिया है कि मुझे नहीं पता कि मुझे तुम्हारा हाथ पकड़कर तुम्हारे साथ खड़े होना चाहिए या नहीं, क्योंकि तुम जो हो , उसके कारण तुम्हें पहले ही काफी कुछ मिल चुका है।"

saif ali khan 1

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने रिजेक्ट कर दी थी 22 साल पुरानी फिल्म, सैफ अली खान के हाथ लगते ही बन गई थी कल्ट

'योग्य व्यक्ति से छिन जाता है मौका'

सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा के सामने नेपोटिज्म विवाद पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने बेटे इब्राहिम को क्या सख्त सलाह दी है। उन्होंने कहा, "मैंने उसे साफ तौर पर कह दिया है कि आगे तुम्हें अपने ही दम पर काम करना होगा। अपने बच्चों की देखभाल करना हर इंसान के लिए स्वाभाविक होता है, लेकिन वंशवाद सिर्फ किसी पिता का अपने बेटे को सपोर्ट करना नहीं है, बल्कि ज्यादा योग्य लोगों की जगह अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को मौका देना है। मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं।"

saif sara

अगर सैफ अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह जल्द ही सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'हैवान' में दिखाई देंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन हाल ही में रिलीज हुई 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) फेम दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार कई सालों बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- मशहूर क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे एक्टर से शादी-फिर तलाक... 90's की टॉप हसीना ऐसे बिता रहीं जिंदगी